पंखे से लटका मिला किशोरी का शव

Must Read

- Advertisement -

जफराबाद, जौनपुर। थाना क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर गांव में निषाद बस्ती में 5 वर्ष की बालिका का उसके पड़ोसी ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची रोती हुई अपने घर जाकर अपनी मां को आपबीती सारी बताई तो घर वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी लेकिन अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं हो पाई है। बताया जाता है कि काल्पनिक नाम अर्चना पुत्र गोरख निषाद अपने घर के पास खेल रही थी कि पड़ोसी युवक काल्पनिक नाम शुभम पुत्र सुदर्शन निषाद 13 वर्षीय बालिका को बहला फुसलाकर अपने पास बुला सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और बच्ची रोती हुई अपनी मां के पास पहुंची तो उसने अपनी आपबीती सारी बताई तो घर वालों ने पुलिस को सूचना दी गई। लेकिन अभी तक आपसी सुलह पंचायत चल रही है और पीड़िता को तहरीर ना देने का दबाव बनाया जा रहा है जबकि थानाध्यक्ष से पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष मदनलाल ने बताया कि सूचना मिली है और जांच की जा रही है जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

चंदन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। आजमगढ़ मार्ग स्थित अम्बेडकर नगर मुहल्ला में एक किशोरी का पंखे से लड़कता मिला शव। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित अम्बेडकर नगर मुहल्ला निवासी जूली 16 पुत्री स्व. शिव प्रसाद गुरुवार की देर रात करीब 1 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में शव कमरे में लगे पंखे के सहारे दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। स्वजनों ने आनन-फानन में उपचार के लिए निजी नर्सिंग होम लाया जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अलग—अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटना में कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने घायलों की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के ताखा पूरब गांव निवासी 35 वर्षीय संदीप कुमार पाठक अपनी पत्नी 30 वर्षीय नंदनी पाठक व 8 वर्षीय पुत्री प्राची पाठक के साथ शुक्रवार की सुबह बाइक से किसी कार्य से कहीं जा रहे थे कि चिरैया मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के बलईपुर गांव निवासी 25 वर्षीय गिरीश चन्द्र पुत्र मेवालाल शाहगंज से बाइक से घर जा रहे थे कि ताखा पूरब गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जौनपुर। जिले में बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। सिकरारा क्षेत्र के शाहपुर स्थित बजरंग बली मंदिर कुटी परिसर में सपा नेता लकी यादव ने पदाधिकारियों के साथ केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। इसके साथ ही बच्चों को वस्त्र, अनाज व फल वितरित किया। उन्होंने कहा कि किसान, गांव, गरीब की लड़ाई केवल समाजवादी पार्टी ही लड़ सकती है। इस अवसर मोनू यदुवंशी, सोनू यदुवंशी, केशजीत यादव, राहुल यादव, रामनाथ यादव, तेजू यादव प्रधान, मंगल यादव, शुभम, आनन्द, मुलायम, शशिकांत, संस्कार, मेवा आदि उपस्थित रहे। सौरभ सिंह सिकरारा, जौनपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव ने सिकरारा चौराहा स्थित पार्टी कार्यालय पर पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन केक काटकर बड़े ही धूमधाम से मनाया। अपने मुखिया के जन्मदिन पर उन्होंने आधा दर्जन गांवों में जाकर पौधरोपण किया। इससे साथ ही मुसहर बस्ती में जाकर परिजनों व बच्चों को वस्त्र, अनाज व फल वितरित किया। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल को आज उत्तर प्रदेश की जनता विकास, अधिकार एवं न्याय का कार्यकाल मानती है। कहा कि आज विरोधी भी अखिलेश यादव के कार्यो की सरहाना करते हुये दिखायी पड़ते हैं और किसान, गांव, गरीब की लड़ाई केवल समाजवादी पार्टी ही लड़ सकती है। इस अवसर पर विक्रम यादव, फुर्तीलाल कन्नौजिया, सतवंत यादव, गुलाब यादव, हृदय नारायण यादव, ओम प्रकाश यादव आदि प्रमुख रहे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को फतेहगंज स्थित आर एन महाविद्यालय पर सपा नेताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने केक काटाकर उनके दीर्घायु की कामना करते हुए बृहद पौधरोपण भी किया गया। विद्यालय परिसर में दिन में लगभग दस बजे भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद हो गए। कार्यक्रम स्थल को रंगविरंगी गुब्बारों व मालाआें से सजा दिया। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजनाथ यादव ने उक्त विद्यालय में केक काटकर सभी का मुंह मीठा कराया। पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बृहद विद्यालय परिसर व आस-पास के गांव में जाकर पौधरोपण किया। जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव का पांच साल का स्वर्णिम कार्यकाल रहा है, जिसे जनता आज भी याद करती है। उनके साथ जिलासचिव केशजीत यादव, यशवंता यादव, राना प्रताप यादव, दिवाकर यादव, आनंद यादव आदि प्रमुख रहे।

- Advertisement -

अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

एसपी ने लोकसभा चुनाव के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक कर दिया निर्देश

एसपी ने लोकसभा चुनाव के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक कर दिया निर्देश केजी वर्मा एडवोकेट मिर्ज़ापुर। पुलिस अधीक्षक “अभिनन्दन” ने लोकसभा...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This