Homeरायबरेलीबीओबी का किसान पखवाड़ा: करोड़ों की योजनाओं का किसानों को मिला लाभ

बीओबी का किसान पखवाड़ा: करोड़ों की योजनाओं का किसानों को मिला लाभ

बीओबी का किसान पखवाड़ा: करोड़ों की योजनाओं का किसानों को मिला लाभ

अनुभव शुक्ला
सलोन, रायबरेली। किसानों की आय को दोगुना करने के लिए सरकार की योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने 4.5 करोड़ में रुपए योजनाओं से किसानों को ऋण उपलब्ध कराए। रायबरेली के सलोन क्षेत्र में बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा किसान पकवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जो 29 नवंबर तक चलेगा पखवाड़े में 4.5 करोड़ रुपए वितरित किए गए।

क्षेत्रीय महाप्रबंधक विनय सिंह ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें जैविक खेती के विकास खेत की मिट्टी का प्रयोगशाला में परीक्षण पराली न जलाने के लिए जागरूकता अभियान और सरकार की योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने का अभियान बैंक द्वारा किया जा रहा है।

कार्यक्रम में 12 किसानों को चेक के माध्यम से धनराशि दी गई वहीं दूसरी ओर 5 किसानों को ट्रैक्टर उपलब्ध कराया गया। बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा चलाए जा रहे इस पखवाड़े का लाभ जिले भर के किसान लेने के लिए तैयार हैं। कार्यक्रम में महिलाओं की उपस्थिति सराहनीय रही इस पर भी बैंक के महाप्रबंधक ने किसान भाइयों को धन्यवाद दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read