Homeरायबरेलीलोडर व कार की आमने-सामने भिड़ंत में 85 वर्षीय महिला की हुई...

लोडर व कार की आमने-सामने भिड़ंत में 85 वर्षीय महिला की हुई मौत

लोडर व कार की आमने-सामने भिड़ंत में 85 वर्षीय महिला की हुई मौत

कार सवार शिक्षक गम्भीर रूप से घायल, लोडर चालक भी हुआ घायल
राजन प्रजापति
महराजगंज, रायबरेली। भीषण सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दें कि कोतवाली क्षेत्र के पाली गांव के पास टाटा मैजिक (लोडर) व कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। वहीं सड़क पर पैदल जा रही बुजुर्ग महिला की मौके पर मौत हो गई और कार सवार शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार अवस्थी प्राथमिक विद्यालय बेलवा अपनी सेंट्रो कार से जा रहे थे।

जैसे ही पाली गांव के पास पहुंचे। टाटा मैजिक (लोडर) से जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। लोडर चालक अनस मोहम्मद 20 वर्ष निवासी किलोली, लालगंज भी गंभीर रूप से घायल हो गया और बुजुर्ग महिला बुधना पत्नी राम किशुन 85 वर्ष निवासी पाली के ऊपर लोडर पलट गया जिसके नीचे महिला दब गई और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मृतक महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया। महिला के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू किया। खून से लथपथ घायल शिक्षक को प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने स्वयं गोद में उठाकर स्ट्रेचर पर लेटाकर चिकित्सकों के पास पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिकता उपचार कर हालत नाजुक देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read