लड़की पर छींटाकशी करने में हुई खूनी संघर्ष, घायल युवक की मौत | #TEJASTODAY

लड़की पर छींटाकशी करने में हुई खूनी संघर्ष, घायल युवक की मौत | #TEJASTODAY

स्वरोजगार के लिये आनलाइन आवेदन आमंत्रित |#TEJASTODAY जौनपुर। साहब सरन रावत उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र ने बताया कि जनपद के युवा/युवतियों को उत्तर-प्रदैश सरकार द्वारा विशेष योजना एम०एस०एम०ई० के अन्तर्गत मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना हेत आनलाइन आवेदन के लिये पात्रता हाईस्कूल पास एवं आयु सीमा १८ से ४० वर्ष के बीच होनी चाहिए। निर्माण व सेवा क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने हेतु ऋण की सीमा १.०० लाख से २५.०० लाख तक है जिसमें आवेदक को २५ प्रतिशत अनुदान/छूट प्रदान की जायेगी। अधिक जानकारी के हेतु तहसीलवार सहायक प्रबन्धक/क्षेत्रीय सहायक शाहगंज व बदलापुर जय प्रकाश, ७००७६३७०६३, सदर व केराकत राजेश राही ९४५०३८८०८७, ७८८०३९६००१ एवं मडियाहूॅ व मछलीशहर राजेश भारती ७३९८२७८६७७, ७००७७२०३५८ से सम्पर्क करें। अन्य जानकारी के लिये किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय आकर सम्पर्क किया जा सकता है।

बदलापुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ढ़ेमा गांव के सुमेरु का पुरवा गांव में बीती रात एक लड़की पर छींटाकशी करने में हुई मारपीट में घायल एक युवक की मौत हो गयी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मौके पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। जानकारी के अनुसार बीती रात लगभग 9 बजे गांव के एक चौहान की लड़की शौच से वापस आ रही थी।

आपका सपना होगा साकार जौनपुर में होगा आपका मकान | #TEJASTODAY

इसी बीच गांव के ब्राह्मण बस्ती के लोग उस पर छींटाकशी करने लगे। इस पर बाताकही बढ़ने पर दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में दिनेश चौहान 25 वर्ष को गम्भीर चोटें लगने से मौत हो गयी। वहीं सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विजय चौरसिया घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण करने में जुट गये। साथ ही लाश को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिये। वहीं मृतक के परिजन की तहरीर पर पुलिस ने 10 नामजद और 1 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 3 लोगों को हिरासत में ले लिया है।

साथ ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश निरन्तर जारी है। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष विजय चौरसिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर 10 नामजद व 1 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही कुछ को गिरफ्तार कर अन्य की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

लाइक करके जुड़ जाइए इस पेज से और पढ़िए ब्रेकिग खबरें….

धन्यवाद

Gepostet von Tejastoday.com am Samstag, 29. August 2020

दाह संस्कार को गई शव को पुलिस ने लिया कब्जे में | #TEJASTODAY पत्नी सहित ससुराली जनों ने लगाया हत्या का आरोप सुरेरी, जौनपुर। बीते रविवार की रात लगभग 8 बजे नेवढ़िया थाना क्षेत्र के दोदापुर गांव निवासी छविनाथ मिश्र के 40 वर्ष पुत्र विनय मिश्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों की मानें तो युवक पारिवारिक कलह को लेकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। वही घटना के बाद मृतक के परिजन बगैर किसी को सूचना दिए मृतक के शव को दाह संस्कार के लिए वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर लेकर पहुंच गए थे। किसी तरह से घटना की सूचना मायके गई पत्नी प्रतिमा को लगी तो उन्होंने घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक जौनपुर सहित जिलाधिकारी जौनपुर को दी, और परिजनों के साथ पत्नी भी मणिकर्णिका घाट पहुंच गई। वही घंटों चले पंचायत के बाद नेवढ़िया पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी प्रतिमा का आरोप है कि परिवार जनों द्वारा युवक की हत्या की गई है, और उसे आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है। वही मृतक के पत्नी का यह भी आरोप है कि जब वह अपने पिता दीनानाथ के साथ सोमवार को तहरीर देने नेवढ़िया थाने पहुची तो थानाध्यक्ष द्वारा फटकार लगाते हुए उन्हें थाने से भगा दिया गया। ग्रामीणों की माने तो मृतक अपने परिवार के साथ मुंबई में ही रहता था, लॉकडाउन के दौरान वह मुंबई से अपने घर आया हुआ था। मृतक की पत्नी रक्षाबंधन के पर्व पर अपने मायके गई हुई थी। मृतक को दो बच्चे हर्षीत 14 वर्ष, अंकिता 8 वर्ष है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष नेवढ़िया संतोष राय ने बताया कि पत्नी की शिकायत पर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Happy Independence day : Lotus Beauty Parlour & Boutique Center | Mohalla Nakhas Jaunpur | Mo. 9721480645, 7007896494 | #TEJASTODAY

समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष राज यादव की तरफ से प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | #TEJASTODAYADD TEJASTODAY #TEJAS TODAY 4 Crore

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent