Homeफ़िल्मी दुनियासुशांत सिंह राजपूत की मौत पर बन रही मूवी, परिवार कर चुका...

सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर बन रही मूवी, परिवार कर चुका है विरोध | #TEJASTODAY

सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर बन रही मूवी, परिवार कर चुका है विरोध | #TEJASTODAY

सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर बन रही मूवी, परिवार कर चुका है विरोध | #TEJASTODAY बालीवूड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस की सीबीआई जांच जारी है, केस की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती से सीबीआई घंटों पूछताछ कर चुकी है, वहीं दूसरी तरफ शुक्रवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिया चक्रवर्ती के घर में रेड किया है, इन सबके बीच बड़ी खबर यह है कि सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती पर फिल्म बनाने का फैसला लिया गया है, फिल्म सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई की पूछताछ का सामना कर चुकी श्रुति मोदी के वकील अशोक सरोवगी की पत्नी सरला सरोवगी बना रही हैं, हालांकि, सुशांत के परिवार ने किसी भी फिल्म के निर्माण का विरोध किया है। बावजूद, रियल लाइफ की ट्रेजडी को रील लाइफ पर 'न्याय द जस्टिस' के नाम से बनाया जा रहा है। 'न्याय द जस्टिस' फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है नवभारत टाइम्स के एक रिपोर्ट के मुताबिक, अशोक सरोवगी ने बताया कि, 'मैंने इस केस पर बड़ी ही बारीकी से जो डायरी बनाई है, उसे देख कर लगा कि इस पर फिल्म बनाई जा सकती है. जब मैंने यह डायरी निर्देशक दिलीप गुलाटी जी को दिखाई तो उन्हें अच्छी लगी और फिल्म बनाने का निर्णय लिया गया, इस फिल्म के बनने से सुशांत, रिया और बाकी लोग जो इनसे जुड़े हैं, उनको न्याय मिलेगा। वहीं, हाल ही में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फैमिली के वकील विकास सिंह ने बताया था कि सुशांत के पिता और बहनों ने निर्णय लिया है कि सुशांत पर कोई भी फिल्‍म या सीरियल परिवार की सहमति के बगैर नहीं बन सकता है, अगर सहमति नहीं ली जाती है तो ऐसे लोगों के खिलाफ जरूरी एक्‍शन लिया जाएगा। इस बारे में अशोक सरोवगी ने कहा, फिल्म से जुड़े लीगल मामलों की तो बता दूं कि हर फिल्म किसी न किसी असल जिंदगी की घटनाओं से प्रेरित होती है. अब जब मामला लीगल होगा तो हम इसे इस तरह कह सकते हैं कि यह फिल्म सुशांत -रिया मामले से इंस्पायर्ड है और ऐसा कहकर कोई भी फिल्म को बना सकता है. इसमें कोई भी चीज गुनाह नहीं है, कोई गलत बात नहीं है. हमारी फिल्म की स्क्रिप्ट काफी हद तक पूरी हो गई है। इस फिल्म में टीवी अभिनेता जुबेर के खान, सुशांत सिंह राजपूत की भूमिका में नजर आएंगे और एक्ट्रेस श्रेया शुक्ला, रिया चक्रवर्ती के किरदार में नजर आएंगी. फिल्म के निर्देशक दिलीप गुलाटी ने बताया, हमारी फिल्म का मुहूर्त 1 सितंबर को हुआ और 2 सितंबर से हमने फिल्म की शूटिंग मुंबई के मड-आइलैंड में शुरू कर दी है। गौरतलब है कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का शव बीते 14 जून को मुंबई के बांद्रा इलाके स्थित उनके फ्लैट में मिला था. पिछले महीने पिता केके सिंह ने पटना के राजीवनगर थाने में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ केस दर्ज करवाया था. अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सीबीआई इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

बालीवूड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस की सीबीआई जांच जारी है, केस की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती से सीबीआई घंटों पूछताछ कर चुकी है, वहीं दूसरी तरफ शुक्रवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिया चक्रवर्ती के घर में रेड किया है, इन सबके बीच बड़ी खबर यह है कि सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती पर फिल्म बनाने का फैसला लिया गया है, फिल्म सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई की पूछताछ का सामना कर चुकी श्रुति मोदी के वकील अशोक सरोवगी की पत्नी सरला सरोवगी बना रही हैं, हालांकि, सुशांत के परिवार ने किसी भी फिल्म के निर्माण का विरोध किया है। बावजूद, रियल लाइफ की ट्रेजडी को रील लाइफ पर ‘न्याय द जस्टिस’ के नाम से बनाया जा रहा है।

आपका सपना होगा साकार जौनपुर में होगा आपका मकान | #TEJASTODAY

‘न्याय द जस्टिस’ फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है नवभारत टाइम्स के एक रिपोर्ट के मुताबिक, अशोक सरोवगी ने बताया कि, ‘मैंने इस केस पर बड़ी ही बारीकी से जो डायरी बनाई है, उसे देख कर लगा कि इस पर फिल्म बनाई जा सकती है. जब मैंने यह डायरी निर्देशक दिलीप गुलाटी जी को दिखाई तो उन्हें अच्छी लगी और फिल्म बनाने का निर्णय लिया गया, इस फिल्म के बनने से सुशांत, रिया और बाकी लोग जो इनसे जुड़े हैं, उनको न्याय मिलेगा।

वहीं, हाल ही में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फैमिली के वकील विकास सिंह ने बताया था कि सुशांत के पिता और बहनों ने निर्णय लिया है कि सुशांत पर कोई भी फिल्‍म या सीरियल परिवार की सहमति के बगैर नहीं बन सकता है, अगर सहमति नहीं ली जाती है तो ऐसे लोगों के खिलाफ जरूरी एक्‍शन लिया जाएगा।
इस बारे में अशोक सरोवगी ने कहा, फिल्म से जुड़े लीगल मामलों की तो बता दूं कि हर फिल्म किसी न किसी असल जिंदगी की घटनाओं से प्रेरित होती है. अब जब मामला लीगल होगा तो हम इसे इस तरह कह सकते हैं कि यह फिल्म सुशांत -रिया मामले से इंस्पायर्ड है और ऐसा कहकर कोई भी फिल्म को बना सकता है. इसमें कोई भी चीज गुनाह नहीं है, कोई गलत बात नहीं है. हमारी फिल्म की स्क्रिप्ट काफी हद तक पूरी हो गई है।

इस फिल्म में टीवी अभिनेता जुबेर के खान, सुशांत सिंह राजपूत की भूमिका में नजर आएंगे और एक्ट्रेस श्रेया शुक्ला, रिया चक्रवर्ती के किरदार में नजर आएंगी. फिल्म के निर्देशक दिलीप गुलाटी ने बताया, हमारी फिल्म का मुहूर्त 1 सितंबर को हुआ और 2 सितंबर से हमने फिल्म की शूटिंग मुंबई के मड-आइलैंड में शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का शव बीते 14 जून को मुंबई के बांद्रा इलाके स्थित उनके फ्लैट में मिला था. पिछले महीने पिता केके सिंह ने पटना के राजीवनगर थाने में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ केस दर्ज करवाया था. अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सीबीआई इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

लाइक करके जुड़ जाइए इस पेज से और पढ़िए ब्रेकिग खबरें….

धन्यवाद

Gepostet von Tejastoday.com am Samstag, 29. August 2020

दाह संस्कार को गई शव को पुलिस ने लिया कब्जे में | #TEJASTODAY पत्नी सहित ससुराली जनों ने लगाया हत्या का आरोप सुरेरी, जौनपुर। बीते रविवार की रात लगभग 8 बजे नेवढ़िया थाना क्षेत्र के दोदापुर गांव निवासी छविनाथ मिश्र के 40 वर्ष पुत्र विनय मिश्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों की मानें तो युवक पारिवारिक कलह को लेकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। वही घटना के बाद मृतक के परिजन बगैर किसी को सूचना दिए मृतक के शव को दाह संस्कार के लिए वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर लेकर पहुंच गए थे। किसी तरह से घटना की सूचना मायके गई पत्नी प्रतिमा को लगी तो उन्होंने घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक जौनपुर सहित जिलाधिकारी जौनपुर को दी, और परिजनों के साथ पत्नी भी मणिकर्णिका घाट पहुंच गई। वही घंटों चले पंचायत के बाद नेवढ़िया पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी प्रतिमा का आरोप है कि परिवार जनों द्वारा युवक की हत्या की गई है, और उसे आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है। वही मृतक के पत्नी का यह भी आरोप है कि जब वह अपने पिता दीनानाथ के साथ सोमवार को तहरीर देने नेवढ़िया थाने पहुची तो थानाध्यक्ष द्वारा फटकार लगाते हुए उन्हें थाने से भगा दिया गया। ग्रामीणों की माने तो मृतक अपने परिवार के साथ मुंबई में ही रहता था, लॉकडाउन के दौरान वह मुंबई से अपने घर आया हुआ था। मृतक की पत्नी रक्षाबंधन के पर्व पर अपने मायके गई हुई थी। मृतक को दो बच्चे हर्षीत 14 वर्ष, अंकिता 8 वर्ष है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष नेवढ़िया संतोष राय ने बताया कि पत्नी की शिकायत पर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

स्वरोजगार के लिये आनलाइन आवेदन आमंत्रित |#TEJASTODAY जौनपुर। साहब सरन रावत उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र ने बताया कि जनपद के युवा/युवतियों को उत्तर-प्रदैश सरकार द्वारा विशेष योजना एम०एस०एम०ई० के अन्तर्गत मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना हेत आनलाइन आवेदन के लिये पात्रता हाईस्कूल पास एवं आयु सीमा १८ से ४० वर्ष के बीच होनी चाहिए। निर्माण व सेवा क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने हेतु ऋण की सीमा १.०० लाख से २५.०० लाख तक है जिसमें आवेदक को २५ प्रतिशत अनुदान/छूट प्रदान की जायेगी। अधिक जानकारी के हेतु तहसीलवार सहायक प्रबन्धक/क्षेत्रीय सहायक शाहगंज व बदलापुर जय प्रकाश, ७००७६३७०६३, सदर व केराकत राजेश राही ९४५०३८८०८७, ७८८०३९६००१ एवं मडियाहूॅ व मछलीशहर राजेश भारती ७३९८२७८६७७, ७००७७२०३५८ से सम्पर्क करें। अन्य जानकारी के लिये किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय आकर सम्पर्क किया जा सकता है।

Happy Independence day : Lotus Beauty Parlour & Boutique Center | Mohalla Nakhas Jaunpur | Mo. 9721480645, 7007896494 | #TEJASTODAY

समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष राज यादव की तरफ से प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | #TEJASTODAYADD TEJASTODAY #TEJAS TODAY 4 Crore

Must Read