HomeTrendingबिरसा मुंडा की जयन्ती पर हुआ कार्यक्रम

बिरसा मुंडा की जयन्ती पर हुआ कार्यक्रम

  • बिरसा मुंडा की जयन्ती पर हुआ कार्यक्रम

तेजस टूडे ब्यूरो
मुम्बई। जननायक बिरसा मुंडा की 151 वीं जयंती पर रविवार को महाराष्ट्र शासन के आदिवासी सेल की ओर से गोरेगांव (पूर्व) के आरे कॉलोनी स्थित बिरसा मुंडा चौक पर समारोह किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोगों ने उपस्थित होकर महान आदिवासी क्रांतिकारी बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी जयंती मनाई।
इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री शिव प्रकाश ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही कहा कि बिरसा मुंडा ने 19वीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में अपने क्रांतिकारी विचारों और संघर्ष से आदिवासी समाज में सामाजिक एवं राजनीतिक चेतना जगाई। अंग्रेजों के अन्यायपूर्ण कानूनों को चुनौती देने और आदिवासी अस्मिता की रक्षा के लिए उनका संघर्ष अदम्य साहस का प्रतीक है। उन्होंने बिरसा मुंडा को पराक्रम, सामाजिक जागरण और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बताया।
कार्यक्रम में भाजपा मुंबई अध्यक्ष व विधायक अमित साटम, विधायक राजहंस सिंह, विधायक मुरजी पटेल, विधायक अनंत (बाला) नर, सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी आचार्य पवन त्रिपाठी ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर भाजपा उत्तर-पश्चिम जिलाध्यक्ष ज्ञानमूर्ति शर्मा, नगरसेविका प्रीति सातम, नगरसेवक कैलाशनाथ पाठक, आदिवासी नेता सुनील कुमरे, विजय पाठक, जगदीश शर्मा सहित बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे।

 

 

 

 

Must Read