HomeTrendingब्लाक कर्मचारियों ने मनायी सरदार पटेल जयन्ती

ब्लाक कर्मचारियों ने मनायी सरदार पटेल जयन्ती

  • ब्लाक कर्मचारियों ने मनायी सरदार पटेल जयन्ती

तेजस टूडे सं.
संतोष सिंह
महराजगंज, रायबरेली। भारत के पहले गृहमंत्री एवं उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती ब्लॉक परिसर महराजगंज में मनाई गई। उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया तथा भारत को एक सूत्र में पिरोने के लिए उनके योगदान को याद करते हुए सभी ने उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि किया। मौजूद ब्लॉक के अधिकारी व कर्मचारियों ने कहा कि उनके नेतृत्व का ही कमाल रहा है कि आज हम जिस भारत को देख रहे हैं, वह भारत तब बिल्कुल अलग था लेकिन सरदार पटेल की नेतृत्व क्षमता ने कई राज्य जो भारत में नहीं मिलना चाहते थे तथा वहां पर राजा महाराजा और जमीदारों का शासन था, उनको भी सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारत में मिलाकर अखंड भारत की नींव रखी। आज हम इतना विशाल भारत जो देख रहे हैं, उसमें सरदार पटेल का योगदान बहुत ही अधिक रहा है। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी सर्वोत्तम सिंह, एडीओ आई एसबी अजय पटेल, लिपिक विकास चौधरी, अवनीश सिंह, अवंतिका, राजाराम, इंदल मौर्य, अरुण श्रीवास्तव, शोभित प्रकाश सिन्हा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

 

 

 

 

Must Read