पुलिस लाइन में राष्ट्रीय एकता दिवस पर दिलायी गयी राष्ट्रीय एकता की शपथ

तेजस टूडे ब्यूरो
अश्विनी सैनी
उन्नाव। पुलिस लाइन में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। एसएसपी जय प्रकाश सिंह द्वारा सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। एसएसपी ने समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारीगणों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। इस मौके पर सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान, अदम्य साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति एवं देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने के उनके संकल्प को स्मरण किया गया। साथ ही सभी पुलिसकर्मियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को बनाए रखने तथा देशवासियों के बीच आपसी सद्भाव, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, उत्तरी, प्रतिसार निरीक्षक, सीओ सदर विनी सिंह सहित तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे।







