धान खरीद में अनियमितताओं पर भाकियू (टिकैत) सख्त
राइस मिलों के स्टॉक की जांच की मांग
तेजस टूडे ब्यूरो
चुन्नन खां
पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने जनपद में धान खरीद व्यवस्था में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रशासन से सभी राइस मिलों के धान स्टॉक की निष्पक्ष जांच कराने तथा किसानों के शोषण पर तत्काल रोक लगाने की मांग किया है। संगठन की ओर से मंडी सचिव एवं सिटी मजिस्ट्रेट पीलीभीत को ज्ञापन सौंपकर 5 सदस्यीय जांच कमेटी गठित करने की मांग उठाई गई है। ज्ञापन में मांग की गई कि जनपद की सभी संबंधित राइस मिलों में उपलब्ध धान के स्टॉक की जांच कराई जाए तथा सरकारी और निजी धान का विवरण स्पष्ट किया जाए। प्रत्येक राइस मिल को सरकारी खरीद के अंतर्गत आवंटित धान की जानकारी भी सार्वजनिक की जाए, ताकि खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।
जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी ने कहा कि किसानों की मेहनत और उनकी फसल की कीमत से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धान खरीद में यदि कहीं भी अनियमितता पाई जाती है तो उसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। दिलाना भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की प्राथमिकता है। सतविंदर सिंह मंडल अध्यक्ष ने प्रशासन से मांग किया कि धान खरीद केंद्रों की व्यवस्था दुरुस्त की जाए और किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। गुरजीत सिंह जिला मीडिया प्रभारी ने कहा कि किसानों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राइस मिलों के स्टॉक की पारदर्शी जांच कराना और किसानों की शिकायतों का निष्पक्ष निस्तारण करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि धर्मकांटे के नाम पर प्रति क्विंटल एक किलोग्राम की कथित कटौती, सीडी के नाम पर कटौती तथा मॉइस्चर मशीन के माध्यम से धान में नमी को लेकर किसानों को होने वाली परेशानी जैसे मामलों की जांच होनी चाहिए। यदि जांच में अनियमितताएं सामने आती हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि मांगों पर कार्रवाई न होने की में चेतावनी दी गई कि मांगों पर कार्रवाई न होने की स्थिति में जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी के नेतृत्व में संबंधित अधिकारियों का अनिश्चितकालीन घेराव किया जाएगा।
इस अवसर पर सतविंदर सिंह कहलो मंडल अध्यक्ष बरेली जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी, प्रदेश सचिव वेद प्रकाश शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी गुरजीत सिंह विर्क, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्यारे लाल वर्मा, वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान, मुन्ना गौतम, दसरथ ठाकुर, बीरपाल राजपूत, महेंद्र कनौजिया, अनिल सिंह चौहान, निर्मल भोजवाल, रूपलाल, नेमचंद वर्मा, नरेश मिश्रा, शेखावत, सतनाम सिंह, महेंद्र कुमार, ओमकार गंगवार सहित अन्य किसान साथी मौजूद रहे।













