चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने नगर पालिका क्षेत्र के अन्दर पौधारोपण किया। जिसका शुभारंभ नगर के काशीराम कालोनी में नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल व प्रदीप जायसवाल के द्वारा पौधरोपण करके किया गया। इस अवसर पर वृक्षारोपण करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने कश्मीर के भारत में विलय के लिए लड़ाई लड़ी, जिससे उन्हें उस समय की सरकार ने जेल भिजवा दिया था।
इस के पूर्व में नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि व सभासद प्रदीप जायसवाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा अजित प्रजापति, पूर्व मण्डल अध्यक्ष सर्वेश चौरसिया, वर्तमान मण्डल अध्यक्ष सुनील अग्रहरि टप्पू, मण्डल मंत्री देवी प्रसाद चौरसिया मंटू आदि ने सामाजिक दुरी के नियमों का पालन करते हुए अपने विचार प्रस्तुत किया।