HomeTrendingभाजपा ने भरी चुनावी हूंकार, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

भाजपा ने भरी चुनावी हूंकार, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

  • भाजपा ने भरी चुनावी हूंकार, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

  • जगदीश भाई पटेल ने गिनायीं सरकार की उपलब्धियां

तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक में आगामी चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा गया। राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश सह प्रभारी जगदीश भाई पटेल ने कहा कि योगी सरकार में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ है। महिला सुरक्षा, विकास कार्य, ओडीओपी, हर घर नल योजना और पारदर्शी भर्ती सरकार की प्रमुख उपलब्धियां हैं।
क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने कहा कि कार्यकर्ताओं का काम थाना-कचहरी चलाना नहीं, बल्कि व्यवस्था को बेहतर बनाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि टिकट मांगना हर कार्यकर्ता का अधिकार है लेकिन टिकट घोषित होने के बाद सभी को एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा। बैठक की अध्यक्षता रामकिशोर साहू ने किया। मंच पर जगदीश भाई पटेल एवं पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह मौजूद रहे। संचालन विकास कुशवाहा और आभार अरविंद राजपूत ने व्यक्त किया। इस अवसर पर महापौर बिहारी लाल आर्य, विधायक रवि शर्मा, राजीव सिंह पारीछा जवाहर राजपूत, रश्मि आर्या, बाबू लाल तिवारी, रमा निरंजन, जमुना प्रसाद कुशवाहा, श्याम बिहारी गुप्ता, परमजीत सिंह, शिवेंद्र सिंह शैली, मनीष तिवारी, सौरभ मिश्रा सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Must Read