विधानसभा उपचुनाव को लेकर जेडीयू कार्यकर्ताओं की हुई बैठक
नुआंव, कैमूर (बिहार)। प्रखण्ड के स्थानीय बाजार स्थित जदयू कार्यालय पर रविवार को रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।
जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ गुप्ता एवं नेतृत्व जिला अध्यक्ष अनिल कुशवाहा द्वारा किया गया। बैठक में सवर्प्रथम कार्यकर्ताओं द्वारा अनिल कुशवाहा को जिला अध्यक्ष बनने पर बधाई दी गई।पार्टी के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ने आगामी रामगढ़ विधानसभा के उपचुनाव पर परिचर्चा करते हुए एनडीए के प्रत्याशी को विजयी बनाने हेतु कम से कदम मिलाकर चलने का संकल्प लिया। वहीं पार्टी के संघटनात्मक विस्तार पर भी परिचर्चा की गई ताकि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़कर प्रखंड स्तर पर पार्टी को और मजबूत किया जा सके। बैठक में निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कल्याणकारी व विकास रहित योजनाओं का प्रचार प्रसार लोगों के बीच किया जाएगा ताकि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को लाभ मिल सके। इस मौके पर पार्टी के राजनीतिक सलाहकार अशोक चौधरी, प्रदेश सचिव सत्य प्रकाश तिवारी, लियाकत अंसारी विधानसभा प्रभारी कमल नारायण पाण्डेय, महिला जिला अध्यक्ष जयन्ती गुप्ता, प्रवीण यादव, तंजीम अख्तर, उमाकांत साह, श्रीनिवासी कुशवाहा, जयप्रकाश गुप्ता, मुन्ना राम, जंगबहादुर सिंह, प्रमिला देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












