Homeकैमूरकरेंट से युवक की हुई मौत

करेंट से युवक की हुई मौत

करेंट से युवक की हुई मौत

तेजस टूडे ब्यूरो
अनीता पाण्डेय
नुआंव (कैमूर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के खुदुरा गांव में करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृत युवक थाना क्षेत्र के बड्ढा गांव का धर्मेंद्र राम उम्र 40 वर्ष पिता स्व. जगदीश राम बताया जा रहा है। JAUNPUR NEWS : RTI activist Deepak Shukla disqualified for obstructing workमिली जानकारी के अनुसार मृत युवक ठेला चलाने और टेंट हाउस में काम करता था। शुक्रवार को वह खुदुरा गांव में किसी श्राद्ध कर्म के भोज में टेंट में काम करने गया था। काम के दौरान ही वह करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक दो भाई थे और दोनों अलग—अलग रहते हैं। वह ठेला ठेला चला और मजदूरी कर अपना जीवन निर्वाह करता था। उसकी चार संतानें हैं जिसमें दो लड़के और दो लड़कियां हैं। सिर से पिता का साया उठने के बाद संताने अनाथ हो गई। पत्नी का रो—रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद ढाढस बंधाने वालों को भीड़ लगी रही।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read