Homeआराभाजपाईयों ने बलिदानी साहिबजादों को दी श्रद्धांजलि

भाजपाईयों ने बलिदानी साहिबजादों को दी श्रद्धांजलि

भाजपाईयों ने बलिदानी साहिबजादों को दी श्रद्धांजलि

अमरेन्द्र कुमार मिश्र
आरा। भाजपा भोजपुर द्वारा मंगलवार रात्री को सिक्खो के दसवे गुरू गोविन्द सिंह के चार साहिबजादों के बलिदान पर वीर बाल दिवस समारोह का आयोजन स्थानीय आरा गुरूद्वारा में किया गया। उपस्थित बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, विधान पार्षद जीवन कुमार, जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम रंजन चतुर्वेदी, हरेन्द्र पाण्डेय, शंभु चौरसिया, प्रहलाद राय, राम दिनेश यादव, संतोष चंद्रवंशी, संजय कुमार सिंह, संतोष तिवारी, विनोद कुमार, पंकज प्रभाकर, आलोक अंजन, विभु जैन, शैलेश गुड्डू, मनीष कुमार, संजीव गुप्ता, निशांत सिंह सेंगर, आदित्य सिंह आदी, आनंद कुमार, यशवंत नारायण सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद साहिबजादों को श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया। उक्त अवसर पर विधायक, विधानपार्षद, जिलाध्यक्ष द्वारा गुरू ग्रंथी सहित सिक्ख गूरूओ को सम्मानित भी किया गया। नेताओं ने अपने संबोधन मे कहा कि सिक्ख समुदाय का इतिहास गौरवशाली रहा है। उनका देश के विकास मे महत्वपूर्ण योगदान है। सिक्खों की वीरता की कहानी हर व्यक्ति के जुबान पर रहता है। गुरू गोविन्द सिंह के चारों पुत्रों और उनकी पत्नी का बलिदान राष्ट्रीय एकता में सहायक सिद्ध हुआ। आरा सहित भोजपुर जिला के विकास मे भी सिक्ख समुदाय का महत्वपूर्ण योगदान है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read