गांधी जयन्ती पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ने वृन्दावन में किया श्रमदान
आरके धनगर
मथुरा। सोमवार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जयन्ती के पावन पर्व पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत भाजपा के वरिष्ठ नेता पंडित योगेश द्विवेदी ने वृन्दावन गौरा नगर बार्ड 34 में पार्षद प्रतिनिधि सतीश बघेल एवं सभी सफाई कर्मियों के साथ श्रमदान किया। पंडित योगेश द्विवेदी ने कहा की आज विश्व मे भारत की अलग पहचान बनी है जिसका श्रेय पीएम नरेंद्र मोदी को जाता है, प्रधानमंत्री मोदी जी के संकल्प और देश निष्ठा से किये कार्य भारत को अग्रणी बना रहे है हमारा देश हमारा शहर स्वच्छ रहें इसलिये राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को एक श्रम दान करके श्रद्धांजलि दी गई है। पार्षद प्रतिनिधि सतीश बघेल ने कहा कि आज पूरा विश्व पीएम मोदी जी की निष्ठा कार्यशैली की लोकप्रियता का लोहा मान चुका है, पूरा देश आज मोदीजी के साथ खड़ा है आज श्रम दान कार्यक्रम में विष्णु शर्मा संजय कुमार धीरज पंडित लखन आशीष विपिन सागर अनिल,केशर सुमन धर्मेंद्र आदि लोग साथ रहें।














