बाइक सवार बदमाशों ने किसान को मारी गोली, हालत गम्भीर
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। घर से खेत जा रहे किसान को बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों को गोली मार कर फरार हो गये। घायल किसान को गम्भीरवस्था में लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडेय ने भी पहुंचकर घटना स्थल पहुंचकर आवश्यक पूंछतांछ कर मातहतों को निर्देशित किया। महाराजगंज थाना क्षेत्र के बिबियापुर के पास बुधवार की सुबह करीब 6 बजे साइकिल से किसान छेदी यादव (60) खेत जा रहे थे।

गांव के बाहर ही दो अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। छेदी के कनपटी में एक व पीठ में दो गोलियां लगी। घटना की सूचना पर ग्रामीण दौड़े लेकिन हमलावर फरार हो गए।आनन फानन में घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ से उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया। घटना की सूचना पर एसओ महराजगंज दिनेश प्रताप सिंह, सीओ सदर शैलेन्द्र कुमार गौतम, एसपीआरए व एसएसपी शैलेश पाण्डेय पहुंचकर आवश्यक जांच पड़ताल की। पुलिस ने बदमाशों की पकड़ के लिये क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया है। अभी तक बदमाशों की कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। परिजनों ने भी किसी तरह की आशंका नहीं जताया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। सीओ सदर शैलेंद्र गौतम ने बताया कि किसान घायल हो गया है, लेकिन उसकी हालत अभी खतरे से बाहर है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। जगह-जगह नाकेबंदी की जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















