HomeJaunpurडीसीएम की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

डीसीएम की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

डीसीएम की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बड़ागांव बद्री का चौराहा स्थित लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर सोमवार की रात बेकाबू डीसीएम की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मारपीट में चार घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बड़ागांव लखनऊ बलिया राजमार्ग पर रात्रि करीब 9ः30 बजे सुल्तानपुर की तरह से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने अज्ञात बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके कारण बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए।
घायल अवस्था में पड़े बाइक सवार को चिकित्सालय पहुंचाने की व्यवस्था में जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और डीसीएम को कब्जे में ले लिया। डीसीएम चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। खबर लिखे जाने तक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी।

Admission Open : Faridul Haque Memorial Degree College में B.A, B.Com, B.Sc, M.A, M.Sc प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की आनलाइन/आफ लाइन कक्षाएं 05 जुलाई से प्रारम्भ

Must Read