20 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेला का होगा अयोजन
अंकित सक्सेना
बदायूँ। जिला रोजगार सहायता अधिकारी सचिन कुमार ने अवगत कराया है कि 20 अक्टूबर को एसके इण्टर कालेज फील्ड निकट ओवर व्रिज बदायूॅ में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला का आयोजन राजकीय आईटीआई कौशल विकास मिशन तथा जिला सेवायोजन कार्यालय बदायूॅ के संयुक्तत्वधान में ऑफलाइन वृहद्व रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है।
इस रोजगार मेले में लगभग 30 कम्पनियॉ प्रतिभाग कर रही है। जैसे डीसीएम टैक्सटाइल, हिसार हरियाणा, न्यू एडवॉन्स सिक्योरिटी, सर्विस, को जेन्ट ई. सर्विस बरेली, फयूचर ब्राईट लखनऊ, शिवशक्ति वायोटैक्नोलॉजी बरेली, जिनेवा क्रॉप साईंस अलीगढ, आई0आई0एफ0एल0 समस्ता फायंनेन्स लि0 बदायूॅ धनवर्षा वायोटेक प्लान्टिंक लखनऊ, स्पैक्टरम टैलेन्ट मैनेजमैन्ट आदि कम्पनियॉ प्रतिभाग कर रही है।
इन सभी कम्पनियों में लगभग दो हजार पद रिक्त है इस वृहद्व रोजगार मेले में कक्षा 08 से लेकर परास्नात्क एवं आईटीआई उत्तीर्ण तथा कौशल विकास मिशन बदायॅू से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके अभ्यर्थियों के लिए रोजगार के सुनहरे अवसर मौजूद है। यह योजना उत्तर प्रदेश सरकार की युवाओ के लिए निजी क्षेत्र की कम्पनियों में रोजगार उपल्ब्ध कराने की सौगात है। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की है कि अपने सम्पूर्ण प्रमाण पत्रों सहित अधिक से अधिक संख्या में मेला स्थल श्री कृष्णा इटर कालेज की फील्ड निकट ओवर व्रिज बदायूॅ में प्रतिभाग कर इस योजना का लाभ उठायें।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












