Homeएटापुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

चंचल लोधी
एटा। जनपद में लगातार वारण्टियों और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी तथा अपराधों पर नियंत्रण हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा एक नफर अभियुक्त इंतजार उर्फ छैना पुत्र नजर मोहम्मद उर्फ शान मोहम्मद निवास इस्लामनगर थाना कोतवाली नगर को मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन से 100 कदम पहले एक बिना नंबर की पल्सर 220 सीसी मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। अभियुक्त के अन्य साथियों को कोतवाली नगर पुलिस द्वारा पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

वहीं दूसरी ओर थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह के निर्देशन में वांछित अपराधियों और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा अपराध पर नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत 1 नफर वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जानकारी के अनुसार इमरान उर्फ पंचोली पुत्र फुरकान निवासी होली गेट थाना कोतवाली नगर को मुखबिर की सूचना पर उसके मकान से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इमरान उर्फ पंचोली कई मामलों में वारंटी चल रहा था।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Tearful tribute on the death of former Chief Minister of Uttar Pradesh and Patron of Samajwadi, respected Mulayam Singh Yadav: Vivek Yadav (SP leader), Jaunpur

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read