भूमिधर ने लगाया तहसील कर्मचारी पर गड़बड़ी करने का आरोप
बिजेंन्द्र सिंह
सगड़ी, आज़मगढ़। सगड़ी तहसील अंतर्गत जीयनपुर से सटे मेंहनाजपुर गांव में एक भूमिधर ने तहसील प्रशासन और भू-माफियाओं की मिलीभगत से भूमिधरों की जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। जिसका प्रमाण तहसील के रिकॉर्ड रूम में 1359 फसली का खसरा रखा हुआ है।
पीड़ित दयाशंकर सिंह पुत्र दूधनाथ सिंह नुरूद्दीनपुर ग्राम का निवासी है। दयाशंकर सिंह ने आरोप लगाया कि मेरी लगभग 3 एकड़ जमीन जो मेरे पिता दूधनाथ सिंह के नाम से पुराने अभिलेखों में दर्ज है तथा 1359 फसली के खसरे में भी दर्ज है। पुराने अभिलेखों के रिकॉर्ड का नकल दया शंकर सिंह के पास मौजूद है। जो तहसील में किए गए मुकदमे में लगा हुआ है। पीड़ित कई वर्षों से तहसील का चक्कर काट रहा है पर उसे न्याय नहीं मिला। पीड़ित अपनी भूमिधरी को पाने के लिए एसडीएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया और ऑनलाइन भी कराया।
तहसील के कानूनगो की आख्या तथा तहसीलदार की आख्या के बावजूद भी अदम पैरवी दिखाकर मुकदमा खारिज कर दिया जा रहा है। अदम पैरवी अर्थात पीड़ित की अनुपस्थिति दिखाकर बार-बार मुकदमे को खारिज करने से संदेह पैदा हो रहा है, जबकि पीड़ित इस मुकदमे की खुद पैरवी कर रहा है। बता दें कि पीड़ित का आरोप है कि तहसील का कर्मचारी लेखपाल महोदय उपरोक्त ग्राम का फर्जी नक्शा लेकर घूम रहे हैं। जो रिकॉर्ड रूम एवं तहसील के नक्शे में भिन्नता पाई जा रही है। और उन पर भी भू-माफियाओं से मिले होने का आरोप लगाया जा रहा है।
जिसका प्रमाण रिकॉर्ड रूम आजमगढ़ में उपरोक्त गांव का नक्शा रखा हुआ है। जिसकी नकल ग्रामवासी प्रमाणित नक्शा लेकर अपना कार्य भी कर रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि वर्तमान समय में भूमि धरों की हड़पी गई भूमिधरी जमीन को बेचने का कार्य रूपाली डेवलपर्स कर रहा है।
वहीं इस मामले में सबसे रोचक पहलू तो यह है कि नीलामीदार बनाम बैनामेदार दोनों आमने- सामने हैं लेकिन इसमें कहीं भी भूमि धरो का जिक्र नहीं हो रहा है, लेकिन गौर करने वाली बात तो यह है की तहसील में 1359 फसली का खतौनी उपलब्ध है उसमें भूमिधरों का नाम कहीं भी नहीं आ रहा है। क्योंकि जमीदारी उन्मूलन के बाद जो काश्तकार आए वही भूमिधर है, उनका कहीं भी जिक्र नहीं आ आना, एक बड़े खेल की तरफ इशारा कर रहा है। शासन अगर इमानदारी से इसकी जांच करवाए तो एक बहुत बड़ा जमीन का घोटाला उजागर हो सकता है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












