Homeबदायूंजीलाॅट पब्लिक स्कूल की छात्रा लतिका आयी अव्वल

जीलाॅट पब्लिक स्कूल की छात्रा लतिका आयी अव्वल

जीलाॅट पब्लिक स्कूल की छात्रा लतिका आयी अव्वल

अंकित सक्सेना
बदायूं। जीलाॅट पब्लिक स्कूल के छात्र/छात्राओं द्वारा एच0पी0 इंटर नैशनल स्कूल बदायूॅ मे आयोजित पेंटिग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया जिसमें विद्यालय की कक्षा 9 की छात्रा लतिका चैधरी ने जिलास्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तथा हिमांशी भारती व सरिता कक्षा 8 ने प्रोत्साहन स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में जिले के 600 प्रतिभागियों में से कीर्तिमान स्थापित किया गया।

विद्यालय के प्रतिभागियों में सरिता, दीपा, तान्या, सान्या, अनुष्का, शिल्पी, कशिश, आयुष्मान शर्मा, नितिन, अनस तौकीर, यश बर्धन, आदेश कुमार, रजनीश, देवाशीष, रूद्र प्रताप सिंह, अजय कुमार, फिदाउल आदि ने प्रतिभाग किया।

उनकी अनुदित प्रतिभा प्रदर्शन के लिए प्रधानाचार्या ज्योति लता, रश्मि दीक्षा ने इसे विद्यालय का गौरव बताते हुए प्रशंसा करते हुये सभी प्रतिभागियों को बधाई दिया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया और हर्ष व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read