भारत स्काउट सद्भावना रैली निकाली गयी

भारत स्काउट सद्भावना रैली निकाली गयी

दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश जनपद चंदौली के तत्वावधान में आयोजित तहसील स्तरीय तृतीय सोपान जांच शिविर नगर पालिका इंटर कॉलेज मुगलसराय दीनदयाल उपाध्याय नगर चंदौली शिविर के चौथे दिन सद्भावना रैली प्रभात फेरी के रूप में निकाली गयी। स्थानीय विद्यालय नगर पालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. महेंद्र पांडेय द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को करवाना किया गया। यह रैली मार्केट से होते हुए सब्जी मंडी मुगलसराय कोतवाली से आर्य समाज मंदिर होते हुए काली माहाल चौराहा से कसाब महाल होते हुए विद्यालय पहुंची जिसमें स्थानीय विद्यालय नगर पालिका इंटर कॉलेज मुगलसराय, गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज सदलपुरा, रामकृष्ण बालिका इंटर कॉलेज मुगलसराय, लाल बहादुर शास्त्री बालिका इंटर कॉलेज मुगलसराय ने प्रतिभाग किया जिसमें बच्चों ने एकता के संबंध सिंघानाद नारा बोलते हुए भारत वीरों एक हो सभी लोग एक हो सभी पार्टियों एक हो का नारा दिया।
इस अवसर पर राजीव सिंह, रमेश सिंह, मयंक मोहन सिंह, रविशेखर शर्मा, राधेश्याम, स्काउट गाइड प्रभारी फिरोज, सिद्धनाथ, शशि यादव, राधा, माधुरी, स्काउट गाइड प्रशिक्षक महेंद्र कुमार, पूजा यादव, यस्तवि, स्काउट गाइड प्रतिभागी बच्चे युवराज, अजय, ज्योति, सपना, शिवानी, साक्षी, चंदा, अनन्या, सुमन आदि ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन जिला ट्रेनिंग काउंसिल स्काउट महेंद्र कुमार ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA