आपरेशन सड़क पर सुरूर के मद्देनजर शराब पीने वालों के विरूद्ध हुई कार्यवाही

आपरेशन सड़क पर सुरूर के मद्देनजर शराब पीने वालों के विरूद्ध हुई कार्यवाही

दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। सड़क, कार, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना या फिर शराब पीकर गाड़ी चलाना दंडनीय अपराध है, ऐसा करना आपके और आपकी वजह से दूसरे के लिये खतरनाक साबित हो सकता है।यह जरूरी बातें जानते सब हैं लेकिन जो नहीं मानते उनके लिये चन्दौली पुलिस ने बुधवार देर शाम से लेकर रात तक” ऑपरेशन सड़क पर शुरूर” चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चले अभियान में 215 नशेबाजों का नशा काफूर किया गया। पुलिस की कारवाई ने सभी को सर्दी में गर्मी का एहसास करा दिया। नागरिकों की सुरक्षा के लिये जनपद पुलिस ने सभी से अपील करते हुए कहा कि कोहरा, एक्सीडेंट और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिये अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। चन्दौली में सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पीने, रंगबाजी दिखाने, जुआ खेलने, स्टंट दिखाने,छेड़खानी करने वालों की शामत आ गई है। पुलिस ने इन पर नकेल कसने के लिए ऑपरेशन शुरूर सड़क पर शुरूर चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में गुरुवार की रात्रि ऑपरेशन के तहत 215 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान में शराब पीकर वाहन चलाने वालों का ब्रेथ एनालाईजर से टेस्ट किया जा रहा है। पॉजिटिव पाए जाने पर कार्रवाई की जा रही है, एक बार से अधिक पकड़े जाने पर डिफॉल्टर्स का लाइसेंस भी निरस्त करवाने की कारवाई की जा रही है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में संवेदनशील जगह चिह्नित कर पुलिस ने ऑपरेशन सड़क पर शुरूर के तहत थाना मुगलसराय 58, अलीनगर 34, चंदौली 08, सैयदराजा 21, चकिया 15, कंदवा 9, धानापुर 11, धीना 13, सकलडीहा 10, शहाबगंज 9, बबुरी 18, इलिया 7, नौगढ़ 02 लोगों के विरुद्ध संबंधित धारा में उचित कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार ने बताया कि जनपद के समस्त अधिकारी व थाना प्रभारीगण को “आपरेशन सड़क पर शुरूर” अभियान लगातार चलाते हुए कार्यवाही किये जाने के साथ ही लोगों को जागरूक किये जाने हेतु निर्देश दिये गये हैं। यह अभियान निरन्तर पूरे जनपद में चलाया जाता रहेगा। भीषण सर्दी के मौसम में पड़ रहे कोहरे से विजिबिलिटी शून्य है। इस वजह से जनपद पुलिस ने नागरिकों की सुरक्षा के लिये सभी से अपील करते हुए कहा है कि कोहरा, एक्सीडेंट और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिये अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA