HomeJaunpurप्राचीन शिव मन्दिर पर भण्डारा एवं कजरी कार्यक्रम आयोजित

प्राचीन शिव मन्दिर पर भण्डारा एवं कजरी कार्यक्रम आयोजित

प्राचीन शिव मन्दिर पर भण्डारा एवं कजरी कार्यक्रम आयोजित

हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, भक्ति रस में डूबा वातावरण
तेजस टूडे सं.
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। पावन सावन माह के शनिवार को स्थानीय क्षेत्र स्थित बादशाही तालाब के पूर्वी भीटे पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भव्य भंडारे एवं भोजपुरी कजरी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सहभागिता करते हुए भक्ति, संस्कृति और संगीत का आनंद उठाया।
विधि-विधान से सुंदर कांड पाठ एवं विशेष पूजन-अर्चन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। भक्तों ने आस्था और श्रद्धा से पूजा में भाग लिया और भगवान शिव से सुख, शांति व समृद्धि की कामना किया। इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन हुआ जहां हज़ारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। स्थानीय लोगों के सहयोग से भोजन वितरण भली-भाँति सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की विशेष आकर्षण का केंद्र भोजपुरी कजरी संध्या रही जिसमें लोकप्रिय गायक कलाकार मोबीन अहमद ने अपने साथियों संग धार्मिक एवं पौराणिक गीतों की सुमधुर प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्र—मुग्ध कर दिया। उनके गीतों ने सावन की हरियाली, शिव भक्ति और लोक संस्कृति को जीवंत कर दिया। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि सिराज अहमद, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, कमलेश यादव गोरे, सुरेश यादव, सुरेंद्र यादव, डॉ. शिवाकांत, वीरेन्द्र यादव, राजकुमार यादव, सुनील यादव, गंगा प्रसाद, सर्वेश यादव, शिव प्रसाद, राम प्रताप, मोहन, रामजीत, अजय यादव, रामवृक्ष, जय नरायन, रामसबद बिन्द, रोहित यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read