प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: प्रमुख सचिव

प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: प्रमुख सचिव

दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुंचे प्रमुख सचिव
तेजस टूडे ब्यूरो
एम. अहमद
श्रावस्ती। आकांक्षी जनपद कार्यक्रम के तहत जनपद श्रावस्ती की प्रगति की समीक्षा हेतु प्रमुख सचिव, खाद्य एवं रसद तथा उपभोक्ता मामले विभाग, उत्तर प्रदेश शासन श्री रणवीर प्रसाद जी दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत जनपद के निरीक्षण भवन भिनगा पहुंचे। जनपद पहुंचने पर जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया एवं मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद ने अगुवानी कर स्वागत किया। तत्पश्चात् कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचकर प्रमुख सचिव महोदय की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रमुख सचिव द्वारा जिले के विकास कार्यों, प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में हो रही प्रगति की बिन्दुवार गहन समीक्षा की गई। प्रमुख सचिव ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि आकांक्षी जनपदों में मूलभूत सुविधाएं प्रत्येक नागरिक तक पहुंचें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी योजनाएं संचालित हैं, उनका लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध ढंग से पहुंचे, इसके लिए निरंतर मॉनिटरिंग की जाए। बैठक में प्रमुख सचिव ने स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, बुनियादी अवसंरचना एवं वित्तीय समावेशन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आकांक्षी जनपद कार्यक्रम का उद्देश्य जनपद के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है। इसके लिए सभी विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करना होगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों और अन्य सार्वजनिक सेवाओं की गुणवत्ता पर भी बल दिया तथा जमीनी स्तर पर कार्यों की प्रभावशीलता बढ़ाने हेतु निर्देश दिया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने प्रमुख सचिव महोदय को अवगत कराया कि जिले में स्वास्थ्य और शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे है। जनपद श्रावस्ती में उक्त कार्यक्रम के माध्यम से विकास के पिछडे क्षेत्रों स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास, आधारभूत अवसंरचना के क्षेत्र में 49 मुख्य संकेतांकों के सुधार हेतु विशेष प्रयास किया जा रहा है। जिससे श्रावस्ती को आकांक्षी जनपदों की श्रेणी से देश के अग्रणी जिलों की श्रेणी में लाया जा सके। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एके सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अधिकारी अजय कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीके दास, अपर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी विजय जायसवाल सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA