दो ट्रकों की टक्कर में ड्राइवर की हुई मौत, एक घायल

दो ट्रकों की टक्कर में ड्राइवर की हुई मौत, एक घायल

तेजस टूडे ब्यूरो
कन्हैया लाल
मिर्जामुराद, वाराणसी। दो ट्रको की आपसी टक्कर में ड्राइवर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मिर्जामुराद थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले गुड़िया बॉर्डर के पास शुक्रवार की सुबह वाराणसी-प्रयागराज मार्ग पर पीछे से आ रही ट्रक ने दूसरी ट्रक को टक्कर मार दी। घटना में ड्राइवर ताहिर की मौत हो गई तथा एक घायल हो गया। दोनों ट्रक प्रयागराज की तरफ जा रहे थे। दुर्घटना का कारण आगे वाली ट्रक का टायर फट जाना बताया जा रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी मिर्जामुराद प्रमोद कुमार पांडेय व चौकी प्रभारी कछवा रोड गणेश पटेल ने घायल को इलाज हेतु औराई सीएससी भेजा। पुलिस द्वारा ट्रक को क्रेन की मदद से हटवाया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA