बीडीओ ने नवनिर्मित गोशाला का फीता काटकर किया शुभारम्भ
प्रदीप कुमार
टड़ियावां, हरदोई। विकासखंड टड़ियावां क्षेत्र की ग्राम पंचायत नारायणपुर ग्रंट में प्रदेश सरकार की मंशानुशार नव निर्मित गोशाला का गुरुवार को विकास खंड अधिकारी टड़ियावां पुरुषोत्तम कुमार व समाजसेवी डा. रामलखन गुप्ता अनुज, एडीओ पंचायत धर्मेंद्र गुप्ता ने पूजा अर्चना व फीता काट कर एवं पशु को दाना चारा खिलाकर उद्घाटन किया।
डा.रामलखन गुप्ता अनुज ने कहा कि किसानों को आवारा गौ पशुओं से हो रही समस्याओं को देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा गौशालाओं का निर्माण कराया जा रहा है। गोशाला का शुभारंभ होने पर क्षेत्र के आवारा पशुओं को उनमें आश्रय मिलेगा। बीडीओ टड़ियावां द्वारा नव निर्मित गोशाला की गुणवत्ता परखी साथ ही चारा पानी की व्यवस्था को देखा गया।
इस मौके पर पशु चिकित्साधिकारी डॉ चंद्र शेखर, पशु चिकित्सक डा.ओपी पांडेय, ग्राम पंचायत सचिव व प्रधान नीतू सिंह, विनोद पाल, सुशील शर्मा, सर्वेंद्र कुमार राव, रामकिशोर, आवेश गाजी, उदयराज, पुष्पेंद्र वर्मा, मनोज तिवारी, अनिल कुमार गौतम आदि क्षेत्र के ग्रामीण मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










