जमीनी विवाद में मारपीट, चार घायल | #TEJASTODAY

चंदन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर (सं.) 25 सितम्बर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग स्थानों पर जमीनी विवाद में हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गये। घायलों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
क्षेत्र के शेखवलिया गांव निवासी 32 वर्षीय मनोहरा देवी पत्नी निन्हू लाल व 40 वर्षीय मालती देवी पत्नी राजेंद्र प्रसाद को जमीनी विवाद में पट्टीदारों ने पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
वहीं बीबीगंज चौकी क्षेत्र के गोल्हगौहर गांव निवासी 52 वर्षीय शोभवती पत्नी वीरेन्द्र व 55 वर्षीय वीरेन्द्र चौहान पुत्र जलई चौहान को जमीनी विवाद में पड़ोसियों ने पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी है।
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट रहने के लिए आज ही प्ले स्टोर या इस लिंक पर क्लिक कर tejastoday.com Apps इंस्टॉल करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tejastoday.news
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें









