पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, पति गिरफ्तार | #TEJASTODAY
शाहगंज, जौनपुर (सं.) 25 सितम्बर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मजडिहा गांव में बीती रात पत्नी के पति को खाना न देने को लेकर हुए विवाद में पति ने कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी की हत्या कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूवार की रात ग्राम मजडीहा निवासी साजिद 32 वर्ष पुत्र फौजदार ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से गर्दन कटकर हत्या कर दी। ग्रामीणों ने पति को बंधक बना लिया। इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्रा ने शव को कब्जे में ले लिया तथा हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे।
मृतका के भाई मो. सद्दाम ने आरोप लगाया है कि दहेज हत्या का मामला है। मेरी बहन की शादी 6 वर्ष पूर्व साजिद के साथ हुई थी। जब से शादी हुई थी। लगातार मृतका के पति द्वारा दहेज की मांग की जा रही थी। मृतका 3 वर्ष तक अपने मायके भादो रह रही थी। पंचायत कर ससुराल मजडीहा भेजा गया था। घटना की सूचना गांववालों द्वारा मिली। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है। गांव में दहशत का माहौल है।