सीएम पर अभद्र टिप्पणी वाले आरोपी की जमानत खारिज
अजय जायसवाल
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश पंकज श्रीवास्तव ने गोरखनाथ थाना क्षेत्र के धर्मशाला बाज़ार भरत मिलाप चौक निवासी आरोपित कृष्णकांत गुप्ता उर्फ सोनू की जमानत अर्जी अपराध की गंभीरता को देखते हुए खारिज कर दी। अभियोजन पक्ष की ओर से प्रभारी जिला शासकीय अधिवक्ता सौरभ श्रीवास्तव एवं सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता रविंद्र यादव का कहना था कि वादी रविंद्र प्रताप सिंह ने 16 मार्च 2018 को मुकदमा पंजीकृत कराया था। उनका कहना था कि भरत मिलाप चौक निवासी आरोपित कृष्णकांत उर्फ सोनू ने गोरखपुर उप चुनाव का रिजल्ट आने के बाद तत्कालीन सांसद योगी आदित्यनाथ के बारे में फेसबुक के माध्यम से और मौखिक रूप से अनाप-शनाप बातें लिख व कह रहा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














