अनुदानित महाविद्यालय अनुमोदित शिक्षक संघ की बहराइच इकाई गठित
तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। जनपद स्तर पर अनुदानित महाविद्यालयों के अनुमोदित शिक्षकों के संगठन के गठन हेतु किसान पीजी कॉलेज में आयोजित बैठक में संगठन की नई कार्यकारिणी का चयन किया गया। बैठक में विभिन्न महाविद्यालयों के शिक्षक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से डॉ. श्याम कुमार चौधरी को संगठन का अध्यक्ष चुना गया। वहीं डॉ. जितेंद्र चौधरी, डॉ. मनीषा खन्ना, डॉ. मुकेश श्रीवास्तव एवं डॉ. संतोष सिंह को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अतिरिक्त डॉ. धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी को महामंत्री, डॉ. अनुप शर्मा, डॉ. अखिलेश कुमार उपाध्याय, डॉ. तस्मीन फातिमा जैदी एवं डॉ. संजय पाल सिंह को मंत्री बनाया गया। संगठन के कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. शैलेश विश्वकर्मा तथा मीडिया प्रभारी पद पर डॉ बैजनाथ प्रसाद श्रीवास्तव और अनुप शुक्ल का चयन किया गया। बैठक में शिक्षकों ने संगठन को मजबूत एवं संघर्षशील बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि यह संगठन अनुमोदित शिक्षकों की समस्याओं, अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए कार्य करेगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



