HomeTrendingमेवतियांन बाबा करीम मैदान में हर बुधवार सजती बाजार, उमड़ रही भीड़

मेवतियांन बाबा करीम मैदान में हर बुधवार सजती बाजार, उमड़ रही भीड़

  • मेवतियांन बाबा करीम मैदान में हर बुधवार सजती बाजार, उमड़ रही भीड़

तेजस टूडे मण्डल ब्यूरो
मुसैब अख्तर
गोण्डा। शहर के मेवतियांन मोहल्ले स्थित बाबा करीम मैदान में हर बुधवार लगने वाली साप्ताहिक बाजार अब क्षेत्र की एक खास पहचान बन चुकी है। यह बाजार केवल खरीदारी का केंद्र नहीं, बल्कि छोटे व्यापारियों, मेहनतकश दुकानदारों और स्थानीय लोगों की आर्थिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है। हर सप्ताह यहां सुबह से ही बाजार की रौनक देखने को मिलती है। कपड़ों, बच्चों के खिलौनों, घरेलू सामान, महिलाओं के उपयोग की वस्तुओं और दैनिक जरूरतों से जुड़ी अनेक दुकानें मैदान में सज जाती हैं। जैसे-जैसे दिन बढ़ता है, वैसे-वैसे बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ने लगती है और पूरा इलाका चहल-पहल से भर उठता है। इस बाजार की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां केवल गोंडा शहर ही नहीं, बल्कि आसपास के कई जिलों और कस्बों से भी दुकानदार अपनी दुकानें लगाने पहुंचते हैं। छोटे व्यापारी कम लागत में यहां अपना व्यापार करते हैं और अच्छी बिक्री होने के कारण हर बुधवार इस बाजार का इंतजार करते हैं।
कई दुकानदारों का कहना है कि बाबा करीम मैदान की यह बाजार उनके परिवार की रोजी-रोटी का बड़ा सहारा बन चुकी है। यहां आने वाली भीड़ और लगातार खरीदारी से छोटे व्यापारियों को आर्थिक मजबूती मिलती है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस बाजार में रोजमर्रा के सामान उचित कीमत पर आसानी से मिल जाते हैं। खासकर मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों के लिए यह बाजार काफी उपयोगी साबित होती है। बच्चों के खिलौनों से लेकर कपड़ों और घरेलू जरूरतों तक की चीजें एक ही स्थान पर उपलब्ध होने से लोगों को काफी सहूलियत मिलती है। बुधवार के दिन महिलाओं, बच्चों और युवाओं की अच्छी-खासी भीड़ बाजार में देखने को मिलती है। बाजार का माहौल किसी छोटे मेले जैसा नजर आता है जहां खरीदारी के साथ लोगों के बीच आपसी मेलजोल और सामाजिक जुड़ाव भी बढ़ता है।
बाजार के सुचारु संचालन और बाहर से आने वाले दुकानदारों की सुविधाओं को लेकर मोहल्ले के सभासद प्रतिनिधि एवं समाजसेवी आफ़ताब तन्हा लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। व्यापारियों और स्थानीय लोगों को उनका भरपूर सहयोग मिल रहा है जिसकी लोग खुलकर सराहना करते हैं। समाजसेवी आफताब तन्हा का संदेश बाबा करीम मैदान की यह बाजार सिर्फ खरीदारी का केंद्र नहीं, बल्कि छोटे व्यापारियों और मेहनतकश लोगों की रोजी-रोटी का सहारा है। हमारी कोशिश रहती है कि बाहर से आने वाले दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों को बेहतर माहौल और सहयोग मिले, ताकि यह बाजार आगे भी इसी तरह आबाद और लोगों के लिए फायदेमंद बनी रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read