HomeJaunpurबदलापुर पत्रकार संघ ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

बदलापुर पत्रकार संघ ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

बदलापुर पत्रकार संघ ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

बदलापुर, जौनपुर। पत्रकार संघ की तहसील इकाई मछली शहर के एक पत्रकार ने छुट्टा पशुओं द्वारा बर्बाद की जा रही किसानों की फसल की खबर को संज्ञान में लेते हुए सचिव द्वारा पत्रकार का घर बुलडोजर से गिराने की धमकी देने के आरोप में तहसील इकाई बदलापुर के पत्रकारों ने बुधवार को संघ के अध्यक्ष अर्जुन शर्मा के नेतृत्व में जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार मृदुला दुबे को सौंपा। तहसीलदार ने आश्वस्त किया कि ज्ञापन जिलाधिकारी तक कार्यवाही हेतु भेजी जाएगी! गौरतलब है कि कटाहित खास गाँव निवासी पत्रकार सुनील पाण्डेय ने समाचार पत्र में छुट्टा पशुओं द्वारा किसानों की फसल की बर्बादी की खबर 25 मार्च को प्रकाशित किया था।

खबर से आपा खो बैठे उस गाँव के पंचायत सचिव ने पत्रकार पाण्डेय का घर बुलडोजर से गिराने की धमकी दिया है। इस बात को लेकर पत्रकारों में खाशा उबाल है! पत्रकारों ने कहा कि यदि संबंधित ग्राम पंचायत सचिव पर तत्काल एफ आई आर दर्ज कर कार्यवाही नहीं की गई तो पत्रकार संघ कठोर कदम उठाने पर मजबूर होगा। गौरतलब है कि इस अवसर पर महामंत्री शशि गुप्ता, सुनील चतुर्वेदी, महेंद्र कुमार दुबे, अखिलेश यादव, अनिल चंद्र श्रीवास्तव, ओंकार नाथ मिश्र, सत्यम मिश्रा, अभिनय सिंह आदि लोग मौजूद थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read