कोतवाली क्षेत्र में फांसी के फंदे पर झूला युवक
मथुरा। कोतवाली क्षेत्र स्थित प्रकाश नगर में युवक ने बुधवार को फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भूतेश्वर कंकाली मंदिर के पीछे प्रकाश नगर में रहने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक राजेंद्र गुप्ता के 26 वर्षीय पुत्र शुभम गुप्ता ने मंगलवार की देर रात अपने घर में फांसी लगा ली। शुभम का शव कमरे में लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद कृष्णा नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजेंद्र गुप्ता सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। शुभम उनका इकलौता पुत्र था।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















