ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप टूर्नामेंट में बाबू एलपीएस पब्लिक स्कूल ने 2 गोल्ड व 7 ब्रोंज मेडल जीता
संदीप पाण्डेय
रायबरेली। रेल कोच फैक्ट्री में आयोजित होने वाली इण्टर क्लब ताइक्वांडो चैंपियनशिप टूर्नामेंट में रायबरेली मार्शल आर्ट क्लब के खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया जिसमें हरचंदपुर क्षेत्र के बाबू एल.पी.एस. पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्ग में 2 गोल्ड मेडल और 7 ब्रोंज मेडल जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। माडर्न कोच फैक्ट्री के आवासीय परिसर स्थित गोमती इंडोर स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि मार्डन कोच फैक्ट्री (एमसीएफ) खेल कूद संघ के सयुक्त सचिव नरेश कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया जिसमें बाबू एल. पी. एस. पब्लिक स्कूल के कुल 13 प्रतिभागी बच्चों में से 2 गोल्ड मेडल और 7 ब्रोंज मेडल जीतकर अपने विद्यालय व अभिभावकों का नाम रोशन किया।
मेडलिस्ट खिलाड़ियों में अंडर 45 किलो ग्राम भर वर्ग में नितिन गौतम ने गोल्ड मेडल, अंडर 35 किलोग्राम भार वर्ग में रवी सिंह ने गोल्ड मेडल, अंडर 38 शशी प्रभा सिंह ब्रोंज मेडल, अंडर 32 किलोग्राम भार वर्ग में दीपक यादव ने ब्रोंज मेडल, अंडर 27 किलोग्राम भर वर्ग में आर्यन ने ब्रोंज मेडल, अंडर 45 किलोग्राम भार वर्ग में शिवेंद्र सिंह ने ब्रोंज मेडल, अंडर 24 किलोग्राम भार वर्ग में आराध्या सोनकर ने ब्रोंज मेडल, अंडर 32 किलोग्राम भार वर्ग में परी सोनकर ने ब्रोंज मेडल प्राप्त किया। विद्यालय में विजयी बच्चों का बहुत ही उत्साह के साथ स्वागत किया गया तथा प्रातःकाल की प्रार्थना सभा में विद्यालय की प्रधानाचार्य सपना व विद्यालय के विशिष्ट सलाहकार एडवोकेट विकास श्रीवास्तव ने सभी प्रतिभागी व विजयी बच्चों का माल्यार्पण कर विद्यालय परिसर में स्वागत किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और बाबू एल.पी.एस. पब्लिक स्कूल के प्रबंधक विनोद श्रीवास्तव ने ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं की उत्तम शिक्षा के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर इस तरह के प्रतियोगिताओं के आयोजन में बच्चों के भाग लेने के लिए कहा और विजयी होने के लिए बच्चों को कठोर परिश्रम का रास्ता अपनाना होगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















