HomeTrendingआजमगढ़ की बबीता निकली टाइगर श्रॉफ कार फायरिंग केस की कड़ी

आजमगढ़ की बबीता निकली टाइगर श्रॉफ कार फायरिंग केस की कड़ी

  • आजमगढ़ की बबीता निकली टाइगर श्रॉफ कार फायरिंग केस की कड़ी

  • 3 साल से सोनीपत में रह रही थी

  • पिस्टल राधा के बैग में ले गई थी मुम्बई

  • दिल्ली स्टेशन से हुई गिरफ्तारी

तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में आजमगढ़ कनेक्शन सामने आया है। तहबरपुर थाना क्षेत्र के कटियार गांव की रहने वाली बबीता देवी को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि बबीता पिछले 3 साल से सोनीपत में अपने रिश्तेदार के पास रह रही थी। उसकी भूमिका की जांच मुंबई पुलिस कर रही है और आजमगढ़ पुलिस हर तरह का सहयोग करेगी। 15 अक्टूबर को कुणाल, बबीता और राधा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से मुंबई के लिए निकले। पिस्टल राधा के बैग में थी। रास्ते भर कुणाल एनक्रिप्टेड ऐप से अनिल पंडित के निर्देश राधा को भेजता रहा।17 अक्टूबर को दोनों युवतियां दादर उतरकर होटल में रुकीं। सुबह 11 बजे होटल के पास एक नाबालिग लड़के ने राधा से बैग ले लिया। 18 अक्टूबर शाम 7 बजे टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग हुई। फायरिंग के बाद अनिल पंडित ने कुणाल को शूटरों को भगाने की व्यवस्था करने को कहा। वारदात के बाद 18 अक्टूबर को ही राधा और बबीता दादर से हरिद्वार एक्सप्रेस से दिल्ली लौट गईं। 20 अक्टूबर को राधा और बबीता को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से और कुणाल-सुमित को सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया गया। आजमगढ़ पुलिस अब बबीता के लोकल कनेक्शन खंगाल रही है। उधर पुलिस अधीक्षक ने मुबंई पुलिस का पूरा सहयोग करने के लिए भी कह दिया है।

 

 

 

 

 

Must Read