बाल विवाह मुक्त भारत अभियान में निकली जागरूकता रैली
तेजस टूडे ब्यूरो
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग वन स्टॉप सेंटर मलिहाबाद यूनिट-3 की ओर से बाल विवाह के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने हेतु जागरूकता रैली का आयोजन हुआ। रैली में उच्च प्राथमिक विद्यालय अमानीगंज के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से सहभागिता किया। विद्यालय की ओर से उर्मिला एवं ललिता उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में थाना मलिहाबाद से मिशन शक्ति डेस्क प्रभारी मनीषा पाठक, रेखा एवं ललिता की उपस्थिति रही तथा उन्होंने रैली में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। वन स्टॉप सेंटर की ओर से केस वर्कर अमृता तिवारी, केस वर्कर शुभ्रा सिंह, पैरामेडिकल नर्स मंजली, कार्यालय सहायक राजा सोनी एवं एमटीएस रोहित कुमार ने सक्रिय एवं महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रैली के माध्यम से बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा के दुष्परिणामों के प्रति आमजन को जागरूक किया गया तथा बाल विवाह को रोकने, बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने एवं समाज को बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता उत्पन्न करना तथा “बाल विवाह मुक्त भारत” के संकल्प को सशक्त बनाना रहा।











