लोडर की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ व युवक की हुई मौत

  • लोडर की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ व युवक की हुई मौत

तेजस टूडे ब्यूरो
अश्विनी सैनी
उन्नाव। पुरवा कस्बे के मुहल्ला शीतलगंज निवासी 50 वर्षीय तुलसीराम बीती रात अपनी ससुराल मौरावां में आयोजित तिलकोत्सव में पड़ोसी मुहल्ला दुर्गापुर निवासी अजय कुशवाहा 26 वर्ष पुत्र बच्चू लाल के साथ बाइक से गया था जहां से रात लगभग 11 बजे वापस घर आ रहे थे। दही-मोहनलालगंज मार्ग पर कस्बे के मुहल्ला दुर्गापुर के पास सामने से तेज रफ्तार से आ रहे अनियंत्रित लोडर चालक ने तुलसीराम की बाइक में टक्कर मारते हुए पीछे लगी एक और दूसरी बाइक में भी टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर गिर गये जिससे अजय की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक में पीछे बैठे तुलसीराम सहित दूसरे बाइक सवार सेमरीमऊ निवासी सज्जन लोधी व सुरेंद्र लोधी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस अजय के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसके बाद घायलों को सीएचसी पुरवा पहुंचाया जहां तुलसीराम की हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया। इमरजेंसी वार्ड में तैनात ईएमओ डॉ आशीष सक्सेना ने कानपुर रेफर कर दिया जहां उपचार के दौरान तुलसीराम की भी मौत हो गई। घटना के बाद चालक लोडर छोड़कर मौके से भाग निकला। बेटे अजय की मौत से मां प्रतिमा, भाई अमर बहन प्रियंका, प्रियांशी रो रोकर बेहाल होते रहे। वहीं तुलसीराम की मौत से पत्नी रामसुंदरी बेटे अंकित, पंकज व करन का रो—रोकर बुरा हाल है। कोतवाल सचिन गुप्ता ने बताया कि लोडर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।