‘नारी शक्ति’ पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
तेजस टूडे ब्यूरो
गुलजार अहमद
नजीबाबाद, बिजनौर। स्थानीय नगर के नजीबुद्दौला गर्ल्स इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अंतर्गत ‘नारी शक्ति’ विषय पर एक जागरूकता भाषण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को महिला सशक्तिकरण और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा। इस मौके पर वक्ताओं ने छात्राओं को नारी शक्ति के महत्व को समझाते हुए समाज में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। घर घर जागरूकता फैलाने को कहा गया। कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्या शबाना परवीन, कार्यक्रम अधिकारी गज़ाला मुमताज़ सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



