इन्दिरा गांधी एयरपोर्ट पर आवारा कुत्तों का आतंक, यात्रियों को किया जा रहा जागरूक
तेजस टूडे ब्यूरो
बादल हुसैन
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर आवारा कुत्तों के बढ़ते ख़तरे को लेकर एयरपोर्ट प्रशासन सतर्क हो गया है। हाल के दिनों में कुत्तों के काटने की घटनाओं के बाद प्रबंधन ने यात्रियों और आम लोगों से अपील किया कि वे एयरपोर्ट परिसर में कुत्तों को खाना न खिलाएं और उनसे दूरी बनाए रखें। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड डायल ने बताया कि पिछले तीन महीनों में कुत्तों के काटने के करीब 30 मामले सामने आए हैं। इन घटनाओं के वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए हैं जिनमें कुछ कुत्ते यात्रियों के प्रति आक्रमण नज़र आ रहे हैं। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार आवारा कुत्तों को परिसर से हटाने की कार्रवाई भी की जा रही है। हालांकि इस कार्रवाई को लेकर कुछ यात्रियों और पशु प्रेमियों ने आपत्ति जताई है। इस विवाद के बीच एयरपोर्ट प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सभी कदम यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर उठाये जा रहे हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



