45 ग्राम अवैध स्मैक के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
पुनीत यादव
सीतापुर। पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान द्वारा जनपद सीतापुर में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु जनपदीय पुलिस को सघन चेकिंग के लिये निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देश के क्रम में क्षेत्राधिकारी लहरपुर के निकट पर्यवेक्षण में थाना लहरपुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त नसीम खां पुत्र स्व0 शरीफ खां नि0 ठठेरीटोला कस्बा व थाना लहरपुर सीतापुर को बिसवां रोड धर्मकांटा मो. खपूरा के पास से गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से कुल 45 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है।
उल्लेखनीय है कि अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी अवैध मादक द्रव्य के संबंध में कई अभियोग पंजीकृत है। बरामदगी के संबंध में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त का चालान न्यायालय किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











