HomeTrendingशान्ति मार्च के बाद पुलिस का आश्वासन, 2 दिन में मुकदमा एवं...

शान्ति मार्च के बाद पुलिस का आश्वासन, 2 दिन में मुकदमा एवं दुकान कब्जा मुक्त कराने का वादा

  • शान्ति मार्च के बाद पुलिस का आश्वासन, 2 दिन में मुकदमा एवं दुकान कब्जा मुक्त कराने का वादा

तेजस टूडे ब्यूरो
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। इंदिरा नगर सेक्टर 8फुटपाथ दुकानदारों ने शांति मार्च राजेंद्र कश्यप के दुकान के सामने किया। आरोप है कि संतराम वर्मा को पुलिस संरक्षण मिल हुआ है, वह निरंतर व्यापारियों के विरुद्ध फर्जी आरोपों में प्रार्थना पत्र देकर प्रशासन की मिलीभगत उनसे अवैध वसूली करता है। पुलिस प्रशासन और नगर निगम की कार्यप्रणाली से व्यापारी परेशान हैं। पीड़ित राजेन्द्र कश्यप और उनकी मां तथा सूरज गुप्ता ने आरोप लगाया कि 18 महीने से उनकी दुकान पर अवैध कब्जा है। सामान चोरी और मानसिक प्रताड़ना हो रही है जिससे परिवार आर्थिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहा है। मार्च 2026 से अब तक 50 से ज्यादा ज्यादा प्रार्थना पत्र पुलिस प्रशासन व नगर निगम को दे चुके है परंतु सारे प्रार्थना पत्र से निष्क्री कर दिए जाते हैं। गाजीपुर SHO राजेश मौर्य ने व्यापारियों का ज्ञापन प्राप्त करके आश्वासन दिया कि 2 दिन के भीतर संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर दुकान को कब्जा मुक्त कराया जाएगा। अत्याचारी संतराम विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।

 

 

 

 

Must Read