Homeबहराइचएएसपी सिटी ने दरगाह मेला कमेटी के साथ बैठक कर दिये आवश्यक...

एएसपी सिटी ने दरगाह मेला कमेटी के साथ बैठक कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश

एएसपी सिटी ने दरगाह मेला कमेटी के साथ बैठक कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश

अब्दुल शाहिद
बहराइच। अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानंद कुशवाहा द्वारा थाना दरगाह शरीफ बहराइच में लगने वाले दरगाह मेला की कमेटी, स्थानीय दुकानदार व अन्य सम्बन्धित के साथ थाना दरगाह शरीफ में बैठक कर सभी को ब्रीफ किया गया तथा मेला को सकुशल संपन्न कराने हेतु अपील की गई। उन्होंने मेला परिसर मे बेहतर साफ-सफाई व शौचालयों की समुचित व्यवस्था हेतु संबंधित कमेटी को निर्देशित किया जिससे किसी को कोई असुविधा न उत्पन्न हो। मेला के सभी दुकानदारों को आग बुझाने के यंत्रों, पर्याप्त मात्रा, बालू को रखने हेतु निर्देशित किया। गर्मी के मौसम को देखते हुए जायरीनो के लिए उचित पीने के लिए पानी की व्यवस्था हेतु कमेटी को बताया। सभी दुकानदारों को खाद्य पदार्थ के गुणवत्ता बनाए रखने हेतु उचित निर्देश दिए गए। उन्होंने कमेटी को बताया कि अपने वॉलिंटियरों को उचित पास निर्गत कराया जाए जिससे भीड़ में आसानी से उनकी पहचान की जा सके। बताया कि डिवाइडर के ऊपर दुकान नहीं लगायी जाएंगी जिससे आपात की स्थिति में एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड व अन्य आवश्यक छोटे वाहनों का आवागमन सुगम बना रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read