HomeGorakhpurराजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चरगांवा के पदोन्नति/ट्रांसफर में अधिकारियों का खेल

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चरगांवा के पदोन्नति/ट्रांसफर में अधिकारियों का खेल

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चरगांवा के पदोन्नति/ट्रांसफर में अधिकारियों का खेल

प्रमोशन एवं ट्रांसफर में हुई धांधली के खिलाफ सड़क पर उतरेगा परिषद: रूपेश
संजय कुमार
गोरखपुर। राजकीय औद्योगिक संस्थान चरगांवा के कर्मचारियों ने राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव के आवास पर पहुंचकर उन्हें अपने विभाग में प्रमोशन और ट्रांसफर में हुई भारी धांधली के विषय में एक पत्र सौंपा। इस पर संज्ञान लेते हुए परिषद के अध्यक्ष ने मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश और निर्देशक राजकीय प्रशिक्षण केंद्र को पत्र लिखकर उपरोक्त प्रमोशन/ट्रांसफर में हुई धांधली के जांच की मांग किया है। पीड़ित कर्मचारियों का आश्वासन देते हुए अध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव ने कहा कि अगर विभाग उसके आधिकारिक जांच कर करके इस गड़बड़ी को ठीक नहीं करता है तो राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद आचार संहिता समाप्त होने के बाद इस प्रकरण को लेकर सड़क पर उतरेगा और कर्मचारियों को न्याय दिलाकर ही दम लेगा।


इसी क्रम में राजकीय औद्योगिक संस्थान चारगांव के अध्यक्ष और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के उपाध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि इस प्रमोशन में वरिष्ठता सूची का ख्याल बिलकुल नहीं रखा गया है। अधिकारियों ने मनमाने ढंग से अपने चेहरे पर कर्मचारियों को प्रमोट कर उन्हें मनचाहे स्थल पर तैनाती दिया है जो गलत है। इसके खिलाफ कार्रवाई होनी ही चाहिए। इस अवसर पर रूपेश श्रीवास्तव, विजय शर्मा, मीडिया प्रभारी अनूप कुमार, संतोष प्रसाद सहित कई अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read