Homeरायबरेलीभनक लगते ही बच्चों की कर दी छुट्टी!

भनक लगते ही बच्चों की कर दी छुट्टी!

भनक लगते ही बच्चों की कर दी छुट्टी!

गैरमान्यता प्राप्त विद्यालयों पर बीईओ ने की छापेमारी
बीईओ कार्यालय से सलोन में शिक्षा माफियाओं के जुड़े तार, छापेमारी से पहले कर देते हैं सतर्क
तेजस टूडे सं.
अनुभव शुक्ला
रायबरेली। जिले का सलोन एक ऐसा ब्लाक क्षेत्र जहां बुधवार के दिन ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला सलोन के शिक्षा विभाग और गैरमान्यता प्राप्त विद्यालयों के बीच आपस में कैसा ताल-मेल है। सरकारी महकमों के मातहत व अवैध कारनामों को अंजाम देने वाले तिकड़मबाजों के बीच की जुगलबंदी का खेल ग्रामीणों ने भी बखूबी से देखा है।
विदित हो कि सलोन ब्लाक क्षेत्र में वर्षों से दर्जन भर से अधिक गैरमान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालन होने का मामला इन दिनों सुर्खियों में है। काफी अर्से बाद कुम्भकर्णी नींद से जागकर बीईओ सुधा गैरमान्यता प्राप्त विद्यालयों में छापेमारी के लिए निकली कि इधर सूत्रों की मानें तो बीईओ कार्यालय के मैनेजमेंट गुरुओं ने गैरमान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालकों को सूचित कर दिया। इधर खंड शिक्षा अधिकारी सुधा जब गैर मान्यता प्राप्त कुछ विद्यालयों में पहुंची तो जो विद्यालय पूरी तरह अवैध थे, वह बच्चों की छुट्टी कर विद्यालय बंद कर भाग खड़े हुए। जिनके पास 5 तक की मान्यता थी, वे 8 तक की कक्षाओं के संचालन से मुकर गये। जो 8 की मान्यता लेकर हाईस्कूल इंटरमीडिएट तक की कक्षाएं चलाते थे, वे 8 तक ही विद्यालयों को चलाने का रोना रो रहे थे। बिना मान्यता के ही हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कक्षाओं को चलाने वाले गुरु जी को आखिर कौन समझाए कि जिन अभिभावकों के बच्चे बिना मान्यता के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में पढ़ रहे हैं, वह शपथ पत्र पर उनके कारनामों की पोल खोलने के लिए तैयार हैं।

——इनसेट——
डिप्टी सीएम व शिक्षा मंत्री तक पहुंचा सलोन के गैरमान्यता प्राप्त विद्यालयों का प्रकरण
विगत कई वर्षों से सांठ-गांठ से चल रहे गैरमान्यता प्राप्त विद्यालयों व सलोन के शिक्षा विभाग कि जुगलबंदी का मामला अब प्रदेश के डिप्टी सीएम व शिक्षा मंत्री के चौखट पर जा पहुंचा है। जिले के एक वरिष्ठ बीजेपी नेता ने लिखित रुप से सलोन ब्लाक में संचालित दर्जन भर गैरमान्यता प्राप्त विद्यालयों की शिकायत किया जिसको संज्ञान में लेकर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक व शिक्षा मंत्री ने गैरमान्यता प्राप्त विद्यालयों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही का निर्देश दिया है।

——इनसेट——
कुछेक गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों का निरीक्षण कर बैरंग लौट गयीं बीईओ
बुधवार को निरीक्षण पर निकली खंड शिक्षा अधिकारी सुधा वर्मा कुछ ही गैरमान्यता विद्यालयों का कथित दौरा कर बैरंग वापस लौट गई। वहीं सलोन ब्लाक क्षेत्र के ही आशिका बाद में मौजूद आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल जिसकी मान्यता नहीं है और कक्षाएं 8 तक चल रही हैं। ऐसे अब भी आधा दर्जन से भी कहीं अधिक गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को अभय दान दे दिया। जिन विद्यालयों का बीईओ ने बुधवार को दौरा किया था, उन गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर कार्यवाही का नतीजा शून्य निकला है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read