HomeTrendingजिलाधिकारी ने वृहद गो संरक्षण केन्द्र चफरिया का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने वृहद गो संरक्षण केन्द्र चफरिया का किया निरीक्षण

  • जिलाधिकारी ने वृहद गो संरक्षण केन्द्र चफरिया का किया निरीक्षण

  • 300 गोवंशों के संरक्षण की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

  • कहा— गोवंशों को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाय हरा चारा

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। जिलाधिकारी राजेश पाण्डेय ने नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित बृहद गो संरक्षण केन्द्र चफरिया का औचक निरीक्षण करके गोवंशों के संरक्षण एवं उनके लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गौशाला में वर्तमान में लगभग 300 गोवंश संरक्षित हैं। इस दौरान जिलाधिकारी ने गोवंशों को अपने हाथों से गुड़ एवं केला खिलाकर गोमाता व नन्दी का सम्मान किया। बृहद गौशाला में चरनी सहित बड़े आकार के 04 पशुशेड, आइसोलेटेड वार्ड के साथ छोटे व मादा गोवंशों को रखने के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है।
जिलाधिकारी ने गौशाला में गोवंशों के भरण-पोषण, चारा-पानी, साफ-सफाई एवं स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त किया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी गोवंशों को पर्याप्त मात्रा में हरा चारा, भूसा एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए। साथ ही बीमार एवं अस्वस्थ गोवंशों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराकर समय से उपचार सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बृहद गो संरक्षण केन्द्र में संरक्षित गोवंशों के बेहतर स्वास्थ्य के दृष्टिगत हरे चारे के लिए आवश्यक प्रबन्ध सुनिश्चित किये जायं।
इस दौरान जिलाधिकारी ने गौशाला में उपलब्ध गोबर के समुचित उपयोग एवं ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बायोगैस प्लांट स्थापित कराए जाने के निर्देश दिये। साथ ही कहा कि बायोगैस प्लांट की स्थापना से गोबर का वैज्ञानिक एवं उपयोगी प्रबंधन हो सकेगा तथा उससे ऊर्जा का उत्पादन भी किया जा सकेगा। इससे गौशाला की व्यवस्थाओं को अधिक उपयोगी एवं व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश उपाध्याय, पशु चिकित्साधिकारी रिसिया व रमवापुर व नगर पालिका परिषद के सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

 

Must Read