HomeJaunpurछात्रा के साथ छेड़खानी, पीड़िता ने एसएसपी से की शिकायत

छात्रा के साथ छेड़खानी, पीड़िता ने एसएसपी से की शिकायत


तेजस टूडे ब्यूरो
सुनील राघव
जहांगीराबाद, बुलंदशहर। स्थानीय नगर में सरेराह पॉलीटेक्निक कॉलेज की एक छात्रा के साथ बदसलूकी का प्रकरण सामने आया है। पीढ़ीता का आरोप है कि शिकायत लेकर जाने पर पुलिस ने पीड़िता के पिता को ही करीब 4 दिन तक थाने में भीतर बैठाए रखा। पीड़िता ने मामले की शिकायत सूबे के सीएम से लेकर मण्डल तक के पुलिस अफसरों से की है। पीड़ित छात्रा ने पुलिस कप्तान से की शिकायत में बताया कि उसे बीते कई माह से एक युवक तंग कर रहा था जो एक बाइक एजेंसी पर कार्य करता है।
शिकायत के मुताबिक बीते 11 सितम्बर को वह अपने भाई के साथ स्टेशनरी का सामान खरीदने बाजार जा रही थी। रास्ते में आरोपी युवक ने न सिर्फ बदसलूकी की, बल्कि युवती के साथ छेड़खानी करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिये जिसे देख बाजार की भीड़ इकट्ठा हो गयी और मंचले युवक की पिटाई भी की। पीड़िता ने घर वापस आकर आपने माता—पिता को घटना की जानकारी दी।
मामले की शिकायत लेकर पीड़िता के पिता जहांगीराबाद थाने पहुंचे जहां पुलिस पर मामले में उदासीनता बरतते हुए पक्षपात रवैये का आरोप है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का दवाब बनाने पर पुलिस ने उल्टा पीड़िता के पिता को करीब 4 दिनों तक थाने में बंद रखा। अब पुलिस ने एजेंसी मालिक व आरोपी मुकेश निवासी बनवारीपुर के खिलाफ आधा दर्जन संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
कोतवाली प्रभारी संजेश कुमार ने बताया कि 11 सितम्बर को ही एक छात्रा के भाई के खिलाफ धारदार हथियार से हमला करने के मामले में मुक़ददमा पंजीकृत हैं। अब छात्रा की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट लिखी जा चुकी है। पुलिस मामले को गम्भीरता से लेते हुए जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read