महिला सशक्तिकरण को समर्पित ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ का मुख्यमंत्री ने किया शुभारम्भ
963212
जनप्रतिनिधियों के साथ प्रभारी मंत्री ने सजीव प्रसारण में किया प्रतिभाग
तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। लोक भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए महिला सशक्तिकरण को समर्पित ‘मिशन शक्ति 5.0’ का दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया तथा प्रदेश के 1663 थानों में नव स्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों का वर्चुअल उद्घाटन कर मिशन शक्ति केन्द्रों से सम्बंधित मानक संचालन प्रक्रिया (एस.ओ.पी.) पुस्तिकाओं का विमोचन किया। लोक भवन में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का एन.आई.सी. बहराइच में सजीव प्रसारण किया गया। मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग/प्रभारी मंत्री जनपद बहराइच सूर्य प्रताप शाही ने जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, सांसद बहराइच डॉ. आनन्द गोंड, एम.एल.सी. पदमसेन चौधरी व डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक सदर अनुपमा जायसवाल, नानपारा के राम निवास वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र सहित अन्य अधिकारी, पार्टी पदाधिकारियों के साथ सजीव प्रसारण में प्रतिभाग किया गया। उल्लेखनीय है कि इसके पहले प्रभारी मंत्री ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट में फिरदौस, अरशिफा, जुनैरा, आर्या तिवारी, इनाया, अन्वी, हलीमा, प्रियांगी यादव, हेमा व पलक को अन्नप्रासन्न भी कराया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।