शिलाफलकम के निर्माण में कोई भी कोताही अक्षम्य: दीपांकर
आवास, शौचालय व एसएलडब्लूएम की समीक्षा बैठक सम्पन्न
अतुल राय
हरहुआ, वाराणसी। आगामी 9 से 15 अगस्त तक शिलाफलकम, अमृतकलश व अमृत वाटिका के कार्यों के लिहाज से सभी ग्रामपंचायत सचिवो के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। सभी सचिव इसे राष्ट्र के प्रति अपना पुनीत कर्तव्य समझकर करें। इसमें कोई भी कोताही अक्षम्य होगी। उपरोक्त पंक्तियाँ बीडीओ हरहुआ दीपांकर आर्य ने सभी एडीओ, पंचायत सचिवों और तकनीकी सहायकों की बैठक लेते हुए कही। बीडीओ हरहुआ ने निर्देश दिये कि पाँच फीट लंबा और तीन फीट ऊँचे लाल ग्रेनाइट पत्थर पर शहीदो के नाम अंकित होंगे तथा इसकी 9 अगस्त को स्थापना अमृतसरोवर,पंचायत भवन या किसी सार्वजनिक स्थान पर होगी। उसी दिन पंचप्राण की शपथ भी होगी और मेरी मिट्टी मेरा देश अभियान के तहत सभी ग्रामपंचायतो की मिट्टी को अमृत कलश मे सहेज कर लखनऊ और दिल्ली भेजने की मुहिम भी शुरू होगी। बीडीओ हरहुआ ने यह भी कहा कि पेंशन, शौचालय, आय, जाति, निवास इत्यादि सभी योजनाओं के आवेदन पत्र पंचायत सहायक के माध्यम से भरे जायें। सभी सचिव यह सुनिश्चित करेंगे कि ग्रामवासियो को इसके लिए गाँव से बाहर भटकना न पड़े। सीएम आवास की पूर्णता मे ब्लाक हरहुआ की स्थिति जनपद मे सबसे पीछे रहने के संबंध मे बीडीओ द्वारा संबंधित सचिवों चंद्रबलीराम, सौरभ, अभिलाष, जयप्रकाश व सुनिधि को चेतावनी दी गई। शौचालय के लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत डिमाण्ड सोमवार तक देने का सभी सचिवों को निर्देश दिया गया। एआरएलएम तथा रऊफ टाप रेनवाटर हार्वेस्टिंग की प्रगति बढ़ाने के भी निर्देश दिए गये। बाबतपुर रोड पर सातो महुआ से भेलखा तक साफ-सफाई और छुट्टा पशुओ की धरपकड़ के लिए संबंधित सचिवो को आगाह किया। सभी चयनित ग्राम पंचायतों में एसएलडब्लूएम अंतर्गत आरआरसी सेंटरों का निर्माण पूर्ण करने के लिये निर्देशित करते हुए इसकी मानिटरिंग का दायित्व एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौड़ को दिया गया। बैठक में एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह, एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौड़, एडीओ सांख्यिकी शैलेन्द्र सिंह,
संजय गुप्ता सेक्रेटरी, सौरभ श्रीवास्तव, जयप्रकाश, चंचल रेड्डी, सुनिधि, विनोद यादव, मुकेश विश्वकर्मा आपरेटर आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






