Homeबहराइचअन्त्योदय कार्डधारकों को 18 रूपये की दर से मिलेगी 3 किलो चीनी

अन्त्योदय कार्डधारकों को 18 रूपये की दर से मिलेगी 3 किलो चीनी

अन्त्योदय कार्डधारकों को 18 रूपये की दर से मिलेगी 3 किलो चीनी

अब्दुल शाहिद
बहराइच। जिलापूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद के समस्त अन्त्योदय अन्न योजना तथा पात्र गृहस्थी योजना के कार्डधारकों को माह सितम्बर 2023 में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत नियमित वितरण का कार्य 12 सितम्बर से प्रारम्भ हो गया है। वितरण कार्य 23 सितम्बर तक होगा। जिलापूर्ति अधिकारी ने बताया कि अन्त्योदय अन्न योजना के कार्डधारकों को प्रति राशन कार्ड 35 कि.ग्रा. खाद्यान्न (21 कि.ग्रा. चावल 14 कि.ग्रा. गेहूॅ) तथा पात्र गृहस्थी योजना कार्डधारकों को प्रति यूनिट 05 कि.ग्रा. खाद्यान्न (03 कि.ग्रा. चावल तथा 02 कि.ग्रा. गेहूॅ) का वितरण किया जायेगा। अन्त्योदय अन्न योजना के कार्डधारकों को प्रति राशनकार्ड 03 कि.ग्रा. चीनी का वितरण भी रू. 18 प्रति किलो की दर से किया जायेगा। डीएसओ ने बताया कि उक्त दोनों योजना के कार्डधारकों को गेहूॅ का वितरण 2 रूपये प्रति किलो तथा चावल 3 रूपये प्रति किलो की दर से किया जायेगा। श्री सिंह ने बताया कि वितरण कार्य ई-पॉस मशीन के द्वारा आधार प्रमाणीकरण प्रक्रिया द्वारा होगा। जिन लाभार्थियों का अंगूठा अपरिहार्य कारणों से ई-पॉस मशीन पर नहीं लगेगा (आधार प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूर्ण नहीं होगी) उन्हें 23 सितम्बर को मोबाइल ओटीपी वेरीफिकेशन के आधार पर वितरण किया जायेगा। डीएसओ ने कार्डधारकों से अपेक्षा की है कि अंगूठा लगाने के बाद तत्समय खाद्यान्न प्राप्त कर लें। यदि किसी कोटेदार द्वारा किसी कार्डधारक को राशन नहीं दिया जाता है तो वह इसकी सूचना क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक/पूर्ति निरीक्षक को अवश्य दें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read